Gold Price Today; 10 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली। वहीं, दूसरी तरफ एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई जबकि चांदी की कीमतों में 2 प्रतिशत की उछाल आई।

अक्टूबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। हालांकि, पीली धातु में यह नई तेजी अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं और दिसंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में एक और कटौती की बढ़ती उम्मीदों से प्रेरित है।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर रविवार (9 नवंबर) के मुकाबले भारी उछाल दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (सोमवार, 10 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,322 रुपये प्रति ग्राम है जो कि रविवार को दर्ज 12,202 रुपये के मुकाबले 120 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,295 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के 11,185 रुपये के मुकाबले 110 रुपये ज्यादा है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,242 रुपये प्रति ग्राम है, जो रविवार को दर्ज 9,152 रुपये की तुलना में 90 रुपये अधिक है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,220 रुपये है जो कि रविवार के बंद भाव 1,22,020 रुपये से 120 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,950 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,11,850 रुपये के मुकाबले 1100 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 92,420 रुपये है जो रविवार के बंद भाव 91,520 रुपये की तुलना में 900 पर मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी रविवार के मुकाबले बंपर बढ़त दर्ज हुई है। ऐसे में रविवार को दर्ज 1,52,500 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 2500 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,337 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,310 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,257 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,322 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,295 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,242 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,448 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,410 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,515 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications