Gold Price Today; 11 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अच्छी हाजिर मांग और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार, 11 नवंबर को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखी गई। जहां एक और सुबह के कारोबार में एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में 1 प्रतिशत से अधिक जबकि चांदी में 1.2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज हुई। वहीं दूसरी तरहर घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने और चांदी के भाव में बंपर तेजी दर्ज हुई।

दिसंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में एक और कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें लगभग तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं है। इस बीच, स्थिर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल ने भी सोने की कीमतों को सपोर्ट किया है।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर सोमवार (10 नवंबर) के मुकाबले भारी उछाल दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (मंगलवार, 11 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,628 रुपये प्रति ग्राम है जो कि सोमवार को दर्ज 12,382 रुपये के मुकाबले 246 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,575 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के 11,350 रुपये के मुकाबले 225 रुपये ज्यादा है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,471 रुपये प्रति ग्राम है, जो सोमवार को दर्ज 9,287 रुपये की तुलना में 184 रुपये अधिक है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,280 रुपये है जो कि सोमवार के बंद भाव 1,23,820 रुपये से 2460 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,750 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,13,500 रुपये के मुकाबले 2250 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 94,710 रुपये है जो सोमवार के बंद भाव 92,870 रुपये की तुलना में 1840 पर मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी सोमवार के मुकाबले बंपर बढ़त दर्ज हुई है। ऐसे में सोमवार को दर्ज 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 3000 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो मंगलवार को गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट लगभग 1900 रुपये चढ़कर 1,25,839 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट लगभग 2400 रुपये उछलकर 1,56,079 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। सत्र के दौरान सोना ने 1,24,595 रुपये का इंट्राडे लो और चांदी ने 1,54,600 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। एमसीएक्स सोना सोमवार को 1,23,970 रुपये पर जबकि चांदी 1,53,691 रुपये पर बंद हुआ था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में (Gold Price Delhi) 24 कैरेट सोने की कीमत 12,643 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,590 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,486 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,628 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,575 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,471 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,764 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,700 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,750 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications