Gold Price Today; 14 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: बिहार में विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों के बीच शुक्रवार घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिला। घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव में कमजोरी जबकि चांदी की कीमत में थोड़ी उछाल देखने को मिली है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव की बात करें तो शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट लगभग 300 रुपये से अधिक चढ़कर 1,27,048 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 800 रुपये से अधिक उछलकर 1,63,333 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

हालांकि इसके बाद कमजोरी देखी गई और सत्र के दौरान सोना ने 1,26,539 रुपये का इंट्राडे लो और चांदी ने 1,61,726 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। एमसीएक्स सोना गुरुवार को 1,26,751 रुपये पर जबकि चांदी 1,62,470 रुपये पर बंद हुआ था।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर गुरुवार (13 नवंबर) के मुकाबले कमजोरी दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (शुक्रवार, 14 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,704 रुपये प्रति ग्राम है जो कि गुरुवार को दर्ज 12,865 रुपये के मुकाबले 161 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,645 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के 11,790 रुपये के मुकाबले 145 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,528 रुपये प्रति ग्राम है, जो गुरुवार को दर्ज 9,647 रुपये की तुलना में 119 रुपये कमजोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,040 रुपये है जो कि गुरुवार के बंद भाव 1,28,650 रुपये से 1610 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,450 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,17,900 रुपये के मुकाबले 1450 रुपये कमजोर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 95,280 रुपये है जो गुरुवार के बंद भाव 96,470 रुपये की तुलना में 1190 रुपये नीचे है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी गुरुवार के मुकाबले भारी बढ़त दर्ज हुई है। ऐसे में गुरुवार को दर्ज 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,73,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 100 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,878 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,806 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,663 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,916 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,840 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,875 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,785 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,720 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,589 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!



Click it and Unblock the Notifications