Gold Price Today; 24 Oct 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में गिरावट के बीच घरेलू बाज़ार में भी सोने के रेट में गिरावट आई है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में दिसंबर वायदा सोने-चांदी की कीमत में कमज़ोरी देखने को मिली। घरेलू सर्राफा बाजार में सुबह के सत्र में सोने के भाव में थोड़ी उछाल दर्ज होने के बाद शाम के सत्र में गिरावट दर्ज हुई।

इसके साथ सोना 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया जबकि चांदी 1.50 लाख प्रति किलोग्राम के नीचे पहुंच गया। वहीं हाजिर सोना 0.2% गिरकर 4,118.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सप्ताह अब तक, सर्राफा में 3% की गिरावट आई है, जो मई के मध्य के बाद से इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक प्रतिशत गिरावट है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
शुक्रवार (24 अक्टूबर) को एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर वायदा 9:47 बजे के आसपास 0.89% (1100 रुपये से अधिक) की गिरावट के साथ 1,22,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट उस समय 1.37% (2000 रुपये से अधिक) की गिरावट के साथ 1,46,476 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
हालांकि, घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर तेजी देखने को मिली है। इसके साथ देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,452 रुपये प्रति ग्राम है जो कि गुरुवार के मुकाबले 71 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,415 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 65 रुपये प्रति ग्राम नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,343 रुपये प्रति ग्राम है जो गुरुवार की तुलना में 53 रुपये कम है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,520 रुपये है जो कि गुरुवार (23 अक्टूबर) के 1,25,230 रुपये के मुकाबले 710 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,150 रुपये है जो कल के 1,14,800 रुपये के मुकाबले 650 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 93,430 रुपये है जो गुरुवार की 93,960 रुपये की तुलना में 630 रुपये कम है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में थोड़ी कमज़ोरी देखने को मिली है। कल यानी गुरुवार के मुकाबले 3000 रुपये की गिरावट आई है। आज देश में चांदी का भाव 156 रुपये प्रति ग्राम और 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!



Click it and Unblock the Notifications