Gold Price Today; 7 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद डॉलर में कमजोरी के बीच शुक्रवार को जहां एक और घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह के कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज हुई।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात करें तो निजी क्षेत्र की नौकरियों की रिपोर्टों से दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और कटौती की उम्मीद बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। इस बीच, डॉलर सूचकांक 100 अंक से नीचे गिर गया, जिसका भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर गुरुवार (6 नवंबर) के मुकाबले थोड़ी कमज़ोरी दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (शुक्रवार, 7 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,217 रुपये प्रति ग्राम है जो कि गुरुवार के मुकाबले 55 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,203 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 50 रुपये प्रति ग्राम नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,167 रुपये प्रति ग्राम है जो गुरुवार की तुलना में 41 रुपये कमजोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,170 रुपये है जो कि गुरुवार के बंद भाव 1,22,720 रुपये से 550 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,030 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,12,500 रुपये के मुकाबले 500 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 91,670 रुपये है जो गुरुवार के बंद भाव 92,080 रुपये की तुलना में 410 पर कमजोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी गुरुवार के मुकाबले कोई बदलाव नीं हुआ है। ऐसे में गुरुवार को दर्ज 1,52,500 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,52,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही बरकरार है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
अब एमसीएक्स की बात करें तो शुक्रवार को 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव लगभग 300 रुपये चढ़कर 1,20,939 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि सत्र के दौरान 1,20,658 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो सत्र के दौरान 1000 रुपये से अधिक उछलकर 1,48,106 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई बनाया जबकि 1,47,303 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। गुरुवार को एमसीएक्स चांदी 1,47,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर जबकि एमसीएक्स सोना 1,20,613 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ी कमजोरी दर्ज हुई। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,217 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,203 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,167 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,202 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,188 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,152 रुपये प्रति ग्राम है।
चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,295 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,270 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,400 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications