Gold Price Today; 29 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: स्पॉट डिमांड में बढ़ोतरी के साथ डॉलर में कमजोरी और US फेड द्वारा रेट कट की उम्मीद के बीच शनिवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में दमदार तेजी देखी गई। हालांकि आज साप्ताहिक अवकाश होने के चलते एमसीक्स में ट्रेडिंग बंद है जिससे वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो शुक्रवार (28 नवंबर) को दर्ज 12,846 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले आज (शनिवार, 29 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,982 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 136 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,900 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,775 रुपये प्रति ग्राम से 125 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,737 रुपये प्रति ग्राम है, जो शुक्रवार बंद भाव 9,634 रुपये की तुलना में 103 रुपये मजबूत है।

प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,820 रुपये है जो कि शुक्रवार के बंद भाव 1,28,460 रुपये से 1360 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,000 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,17,750 रुपये से 1250 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 97,370 रुपये है जो शुक्रवार बंद भाव 96,340 रुपये की तुलना में 1030 रुपये मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी शुक्रवार के मुकाबले बंपर उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत है। इस तरह से पिछले 5 दिन में चांदी 22,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इससे पहले सोने की कीमत मंगलवार को 4000 रुपये, बुधवार को 2000 रुपये, गुरुवार को 4000 रुपये और शुक्रवार को 3000 रुपये चढ़ी थी।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,997 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,915 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,752 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,069 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,980 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,995 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,982 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,900 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,737 रुपये प्रति ग्राम है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
शुक्रवार (28 नवंबर) को एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट करीब 1416 रुपये चढ़कर 1,26,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट चांदी 213 रुपये चढ़कर 1,71,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सत्र के दौरान सोना ने 1,26,972 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,25,510 रुपये का इंट्राडे लो बनाया था। वहीं चांदी ने 1,72,099 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,63,362 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications