Gold Price Today; 13 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। हालांकि, आज साप्ताहिक अवकाश के चलते वायादा बाजार यानी एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर ट्रेडिंग बंद होने के चलते यहां गोल्ड-सिल्वर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पिछले सत्र में MCX पर सोना और चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए थे।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
शुक्रवार (12 दिसंबर) को MCX पर रिकॉर्ड हाई लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग होने की वजह से सोने-चांदी में गिरावट आई। सत्र के दौरान MCX गोल्ड 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट ने 1,35,263 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और 1,32,275 रुपये/10g का इंट्राडे लो बनाया।

वहीं, MCX सिल्वर 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट ने 2,01,615 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 190077 रुपये/kg का इंट्राडे लो बनाया। आखिर में बंद होने पर सोना कमजोरी के साथ 1,33,622 रुपये पर जबकि चांदी 1,92,615 रुपये पर रहा।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो शुक्रवार (12 दिसंबर) को दर्ज 13,418 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले शनिवार, 13 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,391 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 27 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 12,275 रुपये है जो कल के बंद भाव 12,300 रुपये प्रति ग्राम से 25 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 10,043 रुपये प्रति ग्राम है, जो शुक्रवार के बंद भाव 10,064 रुपये की तुलना में 21 रुपये कमजोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,910 रुपये है जो कि शुक्रवार के बंद भाव 1,34,180 रुपये से 270 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,750 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,23,000 रुपये से 250 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 1,00,430 रुपये है जो शुक्रवार के बंद भाव 1,00,640 रुपये की तुलना में 210 रुपये कमजोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी शुक्रवार के मुकाबले इसमें भारी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 2,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो शनिवार को देश में चांदी का भाव फिर से 2 लाख रुपये/Kg के नीचे फिसलते हुए 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 6000 रुपये नीचे है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,407 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,290 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,058 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,495 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,370 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,330 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,391 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,275 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,043 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications