GOLD RATE TODAY, 17 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: यूएस डॉलर में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले मुनाफावसूली के चलते बुधवार (17 सितंबर) को घरेलू वायदा बाज़ार में सोने-चांदी के भाव में नरमी देखी गई। सुबह के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

एमसीएक्स सोना अक्टूबर वायदा सुबह के करीब 10 बजे 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,09,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,27,304 प्रति किलोग्राम पर था।
डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, जिससे अन्य मुद्राओं में येलो मेटल महंगी हो गई। बता दें कि केंद्रीय बैंक की मज़बूत मांग, सुरक्षित निवेश और कमज़ोर अमेरिकी डॉलर के चलते इस साल सोने की कीमतों में 40 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
रॉयटर्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-सपोर्टेड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार को 0.32% बढ़कर 979.95 मीट्रिक टन हो गईं जो सोमवार को 976.80 टन थीं।
यूएस फेड ब्याज दरों में कर सकता है कटौती?
अमेरिकी फेड द्वारा आज शाम में ब्याज दरों में 25 बेसिस अंकों की कटौती की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स की मानें तो केंद्रीय बैंक इस साइकल में कुल मिलाकर 75-100 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है, जिससे सोने की कीमतों में तेज़ी आ सकती है।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:51 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.31 प्रतिशत या 340 रुपये फिसलकर 109816 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1.17 प्रतिशत या 1511 रुपये टूटकर 127309 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और 109686 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 127660 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 127201 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया।
वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,171 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,240 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,378 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 17 सितंबर को सुबह 10:09 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 110,869 रुपये 10 प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 101,556 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,700-3,674 डॉलर पर सपोर्ट और 3740-3764 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 42.60-42.20 डॉलर पर सपोर्ट और 43.30-43.55 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,09,720-1,09,300 रुपये पर सपोर्ट और 1,10,666-1,11,000 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,27,700-1,26,650 रुपये पर सपोर्ट और 1,30,000-1,31,200 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,186 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,255 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,393 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,171 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,240 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,378 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,171 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,240 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,378 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,204 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,270 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,510 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 17 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 17 सितंबर को चांदी की कीमत 128,640 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications