GOLD Rate Today (आज सोने की कीमत): देश में अब तक सबसे बड़े जीएसटी रिफॉर्म के बीच शेयर मार्केट में जबरदस्त रैली देखी जा रही है, वहीं, दूसरी और सोने-चांदी के भाव में नरमी देख गई है।
केंद्र सरकार द्वारा टैक्स स्लैब को घटाकर दो (5 फीसदी और 18 फीसदी) करने के ऐलान के बाद गुरुवार, 4 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

एमसीएक्स सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:15 बजे के आसपास 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,05,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,23,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर मुनाफावसूली के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई। पिछले कुछ सत्रों में, इस साल अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती और डॉलर के स्थिर रहने की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी।
MCX पर सोने का भाव
खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:18 बजे MCX पर सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1.15 फीसदी या 1231 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 105964 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1.48 फीसदी या 1867 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 124005 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सत्र के दौरान सोने ने 106774 रुपये का इंट्राडे हाई और 105800 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 124094 रुपये का इंट्राडे हाई और 123721 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 4 सितंबर को सुबह 10:17 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 106,220 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 97,368 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,610-3,580 डॉलर पर सपोर्ट और 3,650-3,684 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.80-41.40 डॉलर पर सपोर्ट और 42.40-42.84 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,06,500-1,05,800 रुपये पर सपोर्ट और 1,08,000-1,08,850 रुपये पर प्रतिरोध है, जबकि चांदी को 1,24,850-1,23,500 रुपये पर सपोर्ट और 1,27,000-1,28,500 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,701रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,810 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,027 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,686 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 9,795 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,014 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,686 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,795 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,014 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,686 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,795 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,110 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Silver Rate In India Today, 4 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (आईबीए) के अनुसार, 4 सितंबर को सुबह 10:57 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 106,220 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 97,368 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
आईबीए की वेबसाइट के अनुसार, आज चांदी की कीमत 1,23,670 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications