Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोने के भाव में इनदिनों तेजी का रुख बना हुआ है। सोने में निवेश करने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार किया करते हैं, लेकिन इस समय उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
डॉलर की मजबूती और अमेरिका में नए टैरिफ तनाव का असर सोना-चांदी पर भी दिख रहा है। ऐसे समय में जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है या आर्थिक दबाव आता है, निवेशक सुरक्षित विकल्प (Safe Haven) की तलाश करते हैं।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 99206 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98606 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 91884 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91284 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 75188 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74684 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 96200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 94700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11990 रुपए था।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोना एक महीने की ऊंचाई के करीब, हफ्तेभर की बढ़त की ओर
कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग से दाम को सहारा
बाजारों में सितंबर में फेड की 25 बेसिस प्वाइंट कटौती लगभग तय
फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने कहा- अगले महीने से कटौती की उम्मीद
निवेशक आज PCE रिपोर्ट का करेंगे इंतजार, Q2 GDP से बढ़ी महंगाई चिंता
शुक्रवार को सोना 3,410 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा, जो एक महीने से ज्यादा का ऊपरी स्तर है। लगातार दूसरी बार सोने में साप्ताहिक तेजी दिख रही है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग से सोने के दाम को मजबूती मिल रही है।
निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले कदम पर है। राजनीतिक दबाव की वजह से ब्याज दरों में जल्दी कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं। बाजारों ने सितंबर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती को लगभग तय मान लिया है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने भी साफ कहा कि वे "पूरी तरह उम्मीद" करते हैं कि अगले महीने से दरों में कटौती शुरू होगी ताकि नीति को न्यूट्रल लेवल पर लाया जा सके।
ट्रेडर्स की नजर अब आज आने वाली PCE प्राइस इंडेक्स रिपोर्ट पर है, जिसमें महंगाई तेजी से बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। इससे पहले जारी हुए आंकड़ों में दिखा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही (Q2) में पहले से थोड़ा ज्यादा तेज बढ़ी। अगस्त महीने में सोना अप्रैल के बाद सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications