GOLD RATE TODAY,5 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, भारत में सोने के दाम, 18, 22 & 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे : देश में जीएसटी दरों में बदलाव के ऐलान के बाद शुक्रवार (5 सितंबर) को घरेल शेयर बाज़ार में तेजी देखी गई। वहीं, सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी हाजिर मांग और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते तेजी दर्ज हुई। चांदी के भाव में भी उछाल दर्ज हुई। इसके साथ सोने ने एक बार फिर से अपना ऑलटाईम हाई बनाया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) गोल्ड 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट यानी वायदा सुबह 9:05 बजे के आसपास 0.24 प्रतिशत बढ़कर 1,06,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट यानी वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सोने के भाव में यह बढ़ोतरी अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और इस महीने अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के भी देखी जा रही है। डॉलर सूचकांक में 0.30 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे विदेशी मुद्राओं में सोना सस्ता हो गया और इसकी मांग बढ़ गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व 17 सितंबर को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के 9:57 बजे MCX पर सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.45 फीसदी या 482 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 106899 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.60 फीसदी या 747 रुपये प्रति किलोग्राम उछलकर 124667 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सत्र के दौरान सोने ने 106900 रुपये का इंट्राडे हाई और 106639 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 124826 रुपये का इंट्राडे हाई और 123500 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 5 सितंबर को सुबह 10:01 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 10,717 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,824 रुपये प्रति ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,584-3,555 डॉलर पर सपोर्ट और 3,634-3,660 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.10-40.80 डॉलर पर सपोर्ट और 41.84-42.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,05,850-1,05,400 रुपये पर सपोर्ट और 1,07,000-1,07,720 रुपये पर प्रतिरोध है, जबकि चांदी को 1,23,000-1,22,200 रुपये पर सपोर्ट और 1,25,000-1,26,300 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,777 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,880 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,084 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,762 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 9,865 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,072 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,762 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,865 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,072 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,762 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,865 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,170 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Gold And Silver Rate In India Today, 5 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 5 सितंबर को सुबह 10:30 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 10,700 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,809 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 10,762 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,865 रुपये प्रति ग्राम थी।
आईबीए की वेबसाइट के अनुसार, आज चांदी की कीमत 124,400 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications