Gold Silver Price (सोने-चांद का रेट): पिछले कुछ समय में सोने और चांदी के भाव ने जबरदस्त उछाल से सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, अब पिछले हफ्ते-दस दिन की बात करें तो सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू सर्राफा बाज़ार की बात करें तो सोने ने 14 अक्टूबर को अपना ऑल टाईम हाई 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम का बनाया था जबकि 15 अक्टूबर को चांदी ने 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचने के साथ अपना ऑल टाईम हाई बनाया था।

आज 24 अक्टूबर को घरेलू सर्राफा बाज़ार में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,25,610 रुपये है जबकि चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 1,56,000 रुपये है। अब ऐसे में साधारण तौर पर देखें तो पिछले 10 दिन में यानी अपने ऑल टाइम हाई से सोना 6684 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है जबकि चांदी की कीमत 34000 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी है।
1 साल सोने और चांदी के भाव में कितनी तेजी
अब अगर पिछले एक साल की बात करें तो सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई है। पिछले साल 24 अक्टूबर को सोने का भाव 78,161 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो कि 23 अक्टूबर 2024 की तुलना में 531 रुपये कम थी। ऐसे में देखें तो आज 24 अक्टूबर 2025 की कीमत के मुकाबले सोना पिछले साल में 47449 रुपये बढ़ा है।
वहीं चांदी की बात करें तो पिछले साल यानी 24 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमत 97,420 रुपये प्रति किलोग्रा थी। यानी आज की कीमत के हिसाब से देखें तो एक साल की अवधि में चांदी का रेट 58580 रुपये चढ़ा है।
सोने और चांदी के भाव में तेजी के कारण (Reasons for Rise Price Of Gold And Silver)
सोने और चांदी के भाव में भारी तेजी के कई कारण हैं, जिसमें वैश्विक आर्थिक, वित्तीय और भू-राजनीतिक अस्थिरता के साथ डॉलर और रुपये में कमजोरी, ब्याज दरों की स्थिति जैसे फैक्टर शामिल हैं। अमेरिका-चीन तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी घटनाओं ने पिछले कुछ समय में सोने की मांग बढ़ाई है और मौजूदा दौर में सोना कुछ हद तक डॉलर के मुकाबले भरोसे-मंद विकल्प बन गया है।
डॉलर में कमजोरी के चलते भारत जैसे देशों में सोना महंगा हो जाता है क्योंकि बड़ी-हिस्से में सोना आयात किया जाता है। भारत अधिकांश सोना आयात करता है और जब रुपये की विनिमय दर डॉलर की तुलना में गिरती है, तो सोने की लागत बढ़ जाती है और खुद-ब-खुद घरेलू कीमतें ऊपर जाती हैं। इसके अलावा, निवेशकों में सोने के ETF, डिजिटल गोल्ड जैसे माध्यमों के प्रति रुचि बढ़ी है। साथ में भारत में त्योहार-शादी-विवाह के समय सोने की मांग बढ़ने के चलते भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications