नई दिल्ली, मई 30। भारत में कोरोना वैक्सीन फ्री में लग रही है। मगर प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। पर वैक्सीन लगवाने पर किसी को कुछ इनाम नहीं मिल रहा। वहीं कुछ जगहों पर कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर बकायदा इनाम और डिस्काउंट मिल रहे हैं। जिन देशों में वैक्सीन लगवाने पर कोई बड़ा इनाम मिल रहा है, उनमें हॉन्ग-कॉन्ग भी शामिल है। हॉन्ग-कॉन्ग में वैक्सीन लगवाने पर 10 करोड़ रु से ज्यादा का अपार्टमेंट तक जीतने का मौका है। जी हां, वहां पर लोग वैक्सीन लगवाने पर एक शानदार अपार्टमेंट तक का प्राइज हासिल कर सकते हैं।
कौन दे रहा इनाम
जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है उन्हें हॉन्ग-कॉन्ग के डेवलपर्स पुरस्कार के रूप में 1.4 मिलियन डॉलर (14 लाख डॉलर यानी करीब 10.13 करोड़ रु) का अपार्टमेंट दे रहे हैं। दरअसल हॉन्ग-कॉन्ग में लोग वैक्सीन लगवाने में अनिच्छा दिखा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों को लोगों की अनिच्छा का सामना करना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सिनो ग्रुप की परोपकारी इकाई एनजी टेंग फोंग चैरिटेबल फाउंडेशन और चीनी एस्टेट होल्डिंग्स लिमिटेड क्वान टोंग क्षेत्र में अपने ग्रैंड सेंट्रल प्रोजेक्ट में एक नये अपार्टमेंट की पेशकश कर रही है।
कैसे मिलेगा अपार्टमेंट
हॉन्ग-कॉन्ग के वे निवासी, जिन्होंने वैक्सीन की दो डोज ली हैं, 449 वर्ग फुट (42 वर्ग मीटर) इकाई जीतने के लिए ड्रॉ के पात्र हैं। बता दें कि सिनो ग्रुप हॉन्ग-कॉन्ग लिस्टेड डेवलपर चीन लैंड कंपनी की पैरेंट कंपनी है। इन कंपनियों की तरफ से यह कदम ऐसे समय पर आया है जब वहां की सरकार अप्रयुक्त वैक्सीन डोज के लिए दान सहित बाकी विकल्पों पर विचार कर रही थी। हॉन्ग-कॉन्ग में कुछ डोज अगस्त में एक्यपायर होने वाली हैं।
नियमों में मिल रही राहत
हॉन्ग-कॉन्ग सरकार वहां लोगों को नियमों में राहत देकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। लोगों को फिर से बार खोलने और छोटी अवधि के क्वारंटाइन जैसी राहत दी जा रही हैं। हॉन्ग-कॉन्ग के चीफ एक्जेक्यूटिव कैरी लैम ने इस सप्ताह किसी भी कैश या इस तरह के प्रोत्साहन की बात को खारिज कर दिया है। जहां एक और बाकी देशों में वैक्सीनेशन की मांग हाई है, वहीं हॉन्ग-कॉन्ग में ऐसा नहीं है।
सिर्फ 12.6 फीसदी लोगों ने ली वैक्सीन
हॉन्ग-कॉन्ग सभी वयस्कों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने वाले दुनिया के कुछ स्थानों में से एक है। मगर इसके बावजूद 75 लाख की आबादी में से केवल 12.6 फीसदी को ही वैक्सीन की दोनों डोज दी गयी हैं। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के पड़ोसी सिंगापुर में यह 28.3 फीसदी है। हॉन्ग-कॉन्ग में एक मुफ्त अपार्टमेंट आकर्षक ऑफर हो सकता है, क्योंकि यहां संपत्ति की कीमतें दुनिया में सबसे महंगी हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में हॉन्ग-कॉन्ग में प्राइवेट हाउसिंग की कीमतें 21 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
अमेरिका में लॉटरी का इनाम
अमेरिका के कुछ हिस्सों में लोगों को वैक्सीन शॉट लेने के लिए लुभाने के लिए लॉटरी शुरू की गयी है। न्यूयॉर्क, ओहियो, मैरीलैंड, केंटकी और ओरेगन ने वैक्सीन लेना वाले निवासियों के लिए लकी ड्रॉ की पेशकश की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications