नई दिल्ली, अप्रैल 25। स्मार्टफोन यूज करने वालों में से लगभग सभी आईफोन जरूर खरीदना चाहते हैं। मगर आईफोन बहुत महंगा है। इस वजह से अधिकतर लोग इसे खरीद भी नहीं पाते। वैसे भी जैसे जैसे नये आईफोन मॉडल आ रहे हैं उनकी कीमत पहले से अधिक होती जा रही है। जैसे बात करें नये आईफोन 13 और आईफोन एसई 2022 मॉडल की तो यह पहले के मॉडलों से बहुत महंगे हैं। इन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट तो मिलता है, मगर फिर भी अकसर लोग इन्हें नहीं खरीद पाते। क्योंकि इनकी कीमत डिस्काउंट के बाद भी काफी अधिक होती है। पर हम आपको यहां एक ऐसे ऑफर की जानकारी देंगे, जिससे आप केवल 17000 रु आईफोन खरीद सकते हैं।
कहां से मिल रहा सस्ता आईफोन
आपको कैसा लगेगा यदि आपको मात्र 16999 रुपये में आईफोन खरीदने का मौका मिल जाए। जी हां सिर्फ 16999 रु में। ये मौका आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन एसई 2020 की कीमत में भारी कमी की गयी है। इस ऑफर के जरिए केवल 16999 रु में आईफोन आपकी जेब में आ सकता है।
क्या-क्या हैं ऑफर
आईफोन एसई 2020 की पर फ्लिपकार्ट पर आपको डिस्काउंट, एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स भी मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर आईफोन के रेड वेरिएंट पर छूट दी जा रही है। आगे जानते है इन सभी ऑफर्स की डिटेल और इस फोन के फीचर्स के बारे में।
आईफोन एसई 2020 के फीचर्स
पहले बात करते हैं आईफोन एसई 2020 के फीचर्स की। आईफोन एसई 2020 में 4.6 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी गयी है। साथ ही इसमें स्पोर्ट्स 12 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। इसका फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सेल का है। ये फोन थर्ड जनरेशन न्यूरल इंजन प्रोसेसर के साथ ए13 बायोनिक चिप से लैस है। आगे जानिए फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में।
कैसे मिलेगा सस्ता आईफोन
फ्लिपकार्ट पर आईफोन एसई (रेड, 64 जीबी) की कीमत 39,900 रुपये है। मगर इस पर पूरे 24 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इससे ये फोन आपको 29,999 रुपये में मिल जाएगा। पर ऑफर और भी हैं। इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है। किसी अच्छी कंडीशन वाले फोन को एक्सचेंज करके आप इस फोन पर 13,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं। इस तरह ये आपको केवल 16999 रु में मिल जाएगा।
एक्सचेंज ऑफर के नियम
ध्यान रहे कि आप जिस फोन को एक्सचेंज कर रहे हैं, उसमें डेंट या खराबी नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा होगा तो ही आपको पूरे एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिलेगा।
बैंक ऑफर क्या हैं
फ्लिपकार्ट पर आपको आईफोन एसई 2020 को खरीदने पर बैंक ऑफर्स और फ्रीबीज का भी फायदा मिलेगा। बैंक ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत की छूट ली जा सकती है। 5000 रुपये और उससे अधिक के ऑर्डर पर 750 रुपये तक की छूट शामिल है। आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा। इतना ही नहीं मुफ्त में आपको 6 महीने का गाना प्लस सब्सक्रिप्शन और बायजूज क्लासेज का ऑनलाइन ट्यूशन पैक मिलेगा। आप ये फोन 1,026 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications