नई दिल्ली, दिसंबर 1। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में गिरावट आई है। आज 01 दिसंबर को सोना एक बार फिर से सस्ता हुआ है। आज की गिरावट से 22 कैरेट वाले सोने का रेट 44000 रु के नीचे आ गया है। मगर आज सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है। इस समय चांदी की कीमत 62000 रु के ऊपर चल रही है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
01 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
01 दिसंबर नवंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 252 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48101 रु से गिर कर 47849 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8400 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 163 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62055 रु से चढ़ कर 62218 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 251 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47657 रु और 22 कैरेट वाला सोना 231 रु सस्ता होकर 43830 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 189 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35887 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 147 रु गिर कर 27992 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की किश्त-8 को ऑफ़लाइन निवेशकों के लिए 4,791 रुपये प्रति ग्राम और ऑनलाइन निवेशकों के लिए 4,741 रुपये के मूल्य पर लॉन्च किया गया है। किश्त-8 के लिए सब्सक्रिप्शन अवधि 29 नवंबर से 3 दिसंबर, 2021 तक है। फिजिकल सोने के उलट इन बॉन्ड में निवेशकों को न केवल सोने की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि छमाही आधार पर उन्हें 2.5 प्रतिशत प्रति वर्ष का सुनिश्चित ब्याज भी मिलता है।
प्योर होता है गोल्ड
फिजिकल सोना खरीदते समय शुद्धता एक चिंता का विषय बनी होती है, मगर गोल्ड बॉन्ड सोने की 99.9 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी प्रोवाइड करते हैं। फिजिकल सोने के उलट, जहां निवेशकों को सोने या सोने के आभूषणों की रीसेल के समय कैपिटल गैन टैक्स का भुगतान करना पड़ता है, गोल्ड बॉन्ड में निवेशकों को मैच्योरिटी पर लाभ के मामले में कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications