नयी दिल्ली। भारत में कितनी ही बाइकें उपलब्ध हैं, मगर जो धाक बुलेट की है वो किसी और बाइक की नहीं है। सालों से बुलेट सबसे अधिक पसंद की जाने वाली बाइक रही है। पर अक्सर लोग महंगी कीमत की वजह से बुलेट नहीं खरीद पाते। मगर हम आपके लिए एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जानकारी लेकर आएं हैं, जहां से आप इसे बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं। दरअसल यह एक सेकंड हैंड बाइक प्लेटफॉर्म है, जहां इस समय पुरानी बुलेट स्प्लेंडर की कीमत पर मिल रही है। आगे जानिए बाइक की बाकी डिटेल।
65000 रु में खरीदें बुलेट
अब देश में पहले के मुकाबले बहुत से सेकंड हैंड कार और बाइक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है ड्रूम। इस समय ड्रूम पर एक पुरानी बुलेट सिर्फ 65000 रु में मिल रही है। ये 2006 का मॉडल है। हीरो स्प्लेंडर की कीमत 70,050 रु तक है। यानी इस पुरानी को बुलेट को आप स्प्लेंडर से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। अब जानते हैं उपलब्ध बुलेट के फीचर्स।
अच्छी है माइलेज
बुलेट एक हेवी बाइक होती है, जिसके कारण इसकी माइलेज बहुत अधिक नहीं होती। मगर जो पुरानी बुलेट बिक रही है वो 37 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है। ये बाइक दिल्ली में बेची जा रही है। बाइक का दूसरा मालिक इसे बेच रहा है। यानी ये दो लोगों के पास रही है। बुलेट में 13 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
दमदार है इंजन
आपको शायद सुनने में यह थोड़ा अटपटा लगे, मगर पुरानी बुलेट को लोग आज भी ज्यादा दमदार मानते हैं और पसंद भी करते हैं। जिस बुलेट मॉडल की हम बात कर रहे हैं उसमें 346 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 19.80 बीएचपी की अधिकतम पावर देता है। इसके पहियों का आकार 19 इंच का है। इस मोटरसाइकिल में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल के साथ-साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और एंटी थेफ्ट अलार्म भी मौजूद है।
कैसे खरीदें ये बुलेट
यदि आप इस बाइक को खरीदने के इच्छुक हैं तो ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए लिंक (https://droom.in/product/royal-enfield-bullet-350cc-2006-5cc80cd5a6865dc0077003ed) पर विजिट करें। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपको 70000 रु तक का लोन भी मिल सकता है। मगर पहले आपको एक निश्चित राशि देकर टोकन लेना होगा। टोकन राशि रिफंडेबल होती है।
25 हजार रु तक में बाइक
इस समय ड्रूम पर पुरानी हीरो स्प्लेंडर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। ड्रूम पर स्प्लेंडर एनएक्स 100 सीसी का 2011 मॉडल इस समय बिक रहा है। पहला मालिक ही इस बाइक को बेच रहा है। 65 किमी की माइलेज देने वाली ये मोटरसाइकिल 35 हजार किमी से अधिक चली है। इस बाइक की कीमत सिर्फ 19000 रु है। वहीं एक पुरानी बजाज डिस्कवर 125 एम का 2014 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस बाइक को भी पहला मालिक बेच रहा है। 19,500 किमी तक चली हुई इस बाइक की कीमत सिर्फ 24 हजार रु है। 125 सीसी वाले इंजन से लैस इस बजाज डिस्कवर में 17 इंच के व्हील दिए गए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications