नई दिल्ली, जून 23। वैश्विक बाजारों में खाद्य पदार्थों के किमतों में आई नरमी और भारत सरकार के प्रयासो से खाने के तेल के किमतों में 10-15 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। खाद्य विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने मीडिया को बताया कि केवल मूंगफली के तेल के दाम को छोड़कर रसोई में उपयोग होने वाली सभी तेलों के बीते कुछ दिनों में गिरे हैं। पिछले सप्ताह में अदाणी विल्मर, मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनियों समेत और अन्य तेल निर्माताओं ने तेल के दाम प्रति लीटर घटाने की घोषणा की थी। हालांकि, आम नागरिकों को घटे हुए दाम का फायदा कुछ दिनों के बाद ही मिल पाएगा क्योंकि बाजार में अभी पुराना भंडार ही बिक रहा है।

प्रमुख तेल की नई कीमत
सूरजमुखी का तेल 3 रुपये सस्ता हुआ है, पहले सूरजमुखी तेल की कीमत 193 रुपये थी जो घटकर 190 रुपये पर आ गई है। पाम तेल के भाव में चार रुपए की कमी आई है। पाम तेल के दाम 156 से घटकर 152 रुपये पर आ गई है। सरसों और सोयाबीन के तेल के कीमतों में भी कमी आई है। खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय कुल 22 रोजमर्रा की वस्तुओं के किमतों की निगरानी करता है। इनके आंकड़े विश्व भर के 167 बाजारों से जुटाए जाते हैं।
जरूरी सामानों के भी दाम घटे
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जरूरी वस्तुओं की कीमतों आई गिरावट से देश में दाल, चावल, गेहूं, आटा, चीनी, दूध, और, चाय पत्ती प्याज, टमाटर और अन्य चीजें भी सस्ती हुई हैं। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि केवल खाने के तेल की कीमतें ही नहीं, बल्कि भारतीय खुदरा बाजार में गेहूं और आटे, चावल और अन्य चीजों की कीमतें भी स्थिर हैं।
मूंगफली के तेल के नही गिरे दाम
उपभोक्ता मंत्रालय के डेटा के अनुसार, मूंगफली के तेल की कीमत में इजाफा हुआ है। पहले मूंगफली के तेल की कीमत 186 रुपए प्रति लीटर थी जो बढ़ कर 188 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
सरसो और सोया तेल के भी दाम हुए कम
इस समय सरसों के तेल का भाव 183 रु प्रति लीटर से घटकर 180 रुपये प्रति लीटर हो गया है तो वही वनस्पति तेल के दाम 165 रुपये प्रति लीटर है। सोयाबीन के तेल का दाम भी गिरा है। यह 169.65 रु प्रति लीटर से घटकर 167.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। आगामी दिनों में खाने के तेल और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में और गिरावट हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications