नई दिल्ली, जून 19। अगर आप कोई इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। रिवोल्ट मोटर्स देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक है। इसे भी ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) के लिए एफएएमई II सब्सिडी में हालिया बदलावों से फायदा हुआ है। सरकार ने ईवी पर जो सब्सिडी बढ़ाई है, उसे प्राप्त करने के लिए कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक आरवी400 सभी मानदंडों को पूरा करती है। इससे आरवी400 की कीमत में 28,000 रुपये की कटौती की गई है। अब इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 90,799 रुपये रह गयी है। गौरतलब है कि पहले इसकी कीमत 1,19,000 रुपये थी।
बिक गया सारा स्टॉक
बता दें कि कीमतें घटाने के बाद रिवोल्ट ने कुछ ही मिनटों में बुकिंग लेना बंद कर दिया क्योंकि इसका मौजूदा बैच बिक चुका था। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी कुछ हफ़्तों में बुकिंग फिर से शुरू कर सकती है। संभावित खरीदार रिवोल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन का ऑप्शन चुन सकते हैं। वर्तमान में रिवोल्ट मोटर्स मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद सहित पूरे भारत के छह शहरों में मौजूद है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए वेटिंग पीरियड कम करने के लिए अपनी सालाना प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रही है। यह भारत के 35 शहरों में अपने रिटेल और सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने की भी तैयारी कर रही है।
कई कंपनियों ने घटाए दाम
भारत सरकार द्वारा एफएएमई-II योजना में किए गए हालिया बदलावों के बाद, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर 15,000 रुपये प्रति किलोवाट पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी का ऐलान किया गया है, देश में कई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने कीमतों में कटौती की। इसका सीधा फायदा ईवी खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा। एथर, टीवीएस, एम्पीयर और ओकिनावा ने कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। इससे इन कंपनियों की अब पेट्रोल बाइक निर्माता कंपनियों की कड़ी टक्कर होगी।
हीरो इलेक्ट्रिक ने घटाए दाम
हीरो इलेक्ट्रिक ने ऑप्टिमा एचएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल बैटरी वेरिएंट की कीमतों में भी कटौती की है। पहले इसकी कीमत 61,640 रुपये थी, जो अब 53,600 रुपये रह गयी है। हीरो ऑप्टिमा एचएक्स ई-स्कूटर सिंगल बैटरी और डुअल बैटरी को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। डुअल बैटरी स्कूटर की कीमत 58,980 रुपये रु रह गयी है।
एथर ने घटाए दाम
एथर 450 प्लस पर 29,000 रुपये की सब्सिडी अब 43,500 रुपये कर दी गई है। इसकी कीमत बेंगलुरु में 1,25,490 रुपये और दिल्ली में 1,13,416 रुपये है। सब्सिडी के बाद एथर 450 एक्स की कीमत 1,32,426 रुपये है। टीवीएस मोटर ने भी आईक्यूब की कीमत 11,250 रुपये घटा कर 1,00,777 रुपये कर दी है। एम्पीयर मैग्नस की कीमत अब 65,990 रुपये रह गयी है। इसके अलावा एम्पीयर ज़ील की कीमत 68,990 रुपये से घट कर 59,990 रुपये रह गयी है।
ओकिनावा ने भी कम की कीमत
इसी तरह ओकिनावा ऑटोटेक ने अपने तीन मॉडलों आईप्रेज+, प्रेज प्रो, रिज+ की कीमतों में 11 जून से 7,209 रुपये से 17,892 रुपये की कटौती की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications