नयी दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इन सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली समय से पहले ही आ गई है। यूनियन कैबिनेट ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 3,737 करोड़ रु के बोनस को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस बोनस से 30 लाख नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों को फायदा होगा। इनमें वे कर्मचारी भी शामिल है जो स्वायत्त केंद्रीय संगठन में काम करते हैं। जावड़ेकर ने कहा कि यूनियन कैबिनेट ने 2019-2020 के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दे दी। उनके मुताबिक 30 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों में 3737 करोड़ रु का बोनस बांटा जाएगा।
एक बार में मिलेगा बोनस का पैसा
जावड़ेकर ने कहा कि विजयदशमी से पहले डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए बोनस का पैसा एक ही किस्त में दिया जाएगा। इससे मध्यम वर्ग को खर्च करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और इस तरह अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ेगी। बता दें कि अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 अक्टूबर को त्योहारी सीजन से पहले 73,000 करोड़ रुपये की विशेष योजनाओं का ऐलान किया था। इनमें एलटीसी कैश वाउचर स्कीम और केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम शामिल है।
किस तरह बंटेगा बोनस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाभार्थियों में रेलवे, डाकघर, ईपीएफओ, ईएसआईसी और प्रोडक्शन जैसे सरकारी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के 17 लाख नॉन-गैजेटेड कर्मचारी शामिल हैं। इनका हिस्सा 2,791 करोड़ रुपये का होगा। बाकी 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को 946 करोड़ रुपये का नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस मिलेगा। मालूम हो कि दुर्गा पूजा से पहले प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस जारी करने की मांग पूरी न होने पर रेलवे के दो प्रमुख कर्मचारी संघों ने रेल की आवाजाही रोकने की चेतावनी दी थी। यूनियन ने कहा था कि सरकार को इस साल की महामारी का हवाला देते हुए 2019-20 का बोनस नहीं रोकना चाहिए। इस घोषणा ने सरकारी कर्मचारियों के बीच बोनस को लेकर बनी अनिश्चितता को खत्म कर दिया है। कोरोना के कारण बोनस पर अनिश्चितता थी।
हर साल होता है ऐलान
ये बोनस आमतौर पर हर साल दशहरे से पहले घोषित किया जाता है। लेकिन बुधवार तक कोई घोषणा नहीं हुई थी, इसलिए सरकारी कर्मचारी आशंका जता रहे थे कि शायद उन्हें इस बार बोनस न मिले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बोनस को एक किस्त पर और विजयादशमी से पहले वितरित किया जाएगा। फैसले का ऐलान करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि अगर त्योहारी सीजन के दौरान मिडिल क्लास के लोगों के हाथ में पैसा हो तो मांगें बढ़ जाएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications