खाने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, जोमैटो ने आपके लिए एक खास कार्ड लॉन्च किया है। जिसके इस्तेमाल से या यूं कहें कि हर ऑर्डर पर रिवॉर्ड मिलेगा, इसके साथ ही शॉपिंग में भी फायदा होगा।
नई दिल्ली: खाने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, जोमैटो ने आपके लिए एक खास कार्ड लॉन्च किया है। जिसके इस्तेमाल से या यूं कहें कि हर ऑर्डर पर रिवॉर्ड मिलेगा, इसके साथ ही शॉपिंग में भी फायदा होगा। जी हां खाने के शौकीनों को ध्यान में रखते हुये आरबीएल बैंक और जोमैटो ने मास्टरकार्ड के सहयोग से सोमवार को एक्सक्लुसिव 'एडिशन क्रेडिट कार्ड्स' लॉन्च किया। एडिशन क्रेडिट कार्ड्स को लॉन्च करने के बाद आरबीएल के क्रेडिट कार्ड के प्रमुख उत्कर्ष सक्सेना ने कहा कि इस कार्ड्स से ऑनलाइन फूड डिलीवरी में वृद्धि होगी और कार्डधारक को हर बार जोमैटो का उपयोग करने, ऑनलाइनऔर ऑफलाइन खरीदारी करने पर आकर्षक लाभ मिलेगा।

कार्ड दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा
बता दें कि सक्सेना ने कहा कि यह अपनी तरह का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, दो वेरिएंट्स- एडिशन और एडिशन क्लासिक में उपलब्ध होगा। इसे आरबीएल बैंक और मास्टरकार्ड कार्डधारकों तथा जोमैटो यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरबीएल बैंक के पास वर्तमान में 25 लाख क्रेडिट कार्डधारक हैं, और हम एडिशन कार्ड्स की संभावनाओं के बारे में काफी रोमांचित हैं। वैश्विक भुगतान उद्योग की तकनीकी कंपनी मास्टरकार्ड के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि जीवनशैली और वरीयताओं के विकास के साथ ऑनलाइन खाने के शौकीन भारतीय उपभोक्ताओं की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है।
घरेलू हवाई अड्डों पर मुफ्त लाउंज की सुविधा
बता दें कि मास्टरकार्ड को पूरा भरोसा है कि भारत में अपनी तरह का पहला एडिशन कार्ड ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी कारोबार को अगले पाएदान पर लेकर जाएगा और खाने के शौकीनों के लिए एक सच्ची खुशी होगी। जोमैटो के उपाध्यक्ष प्रद्योत घाटे ने कहा कि हमारा हमेशा अनूठे फूड अनुभव निर्मित करने का प्रयास रहता है और एडिशन कार्ड्स विशेषरूप से उन लोगों के लिए बना है जो हमेशा पूरी दुनिया में अच्छे भोजन की तलाश में रहते हैं। हम एक विशिष्ट को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लेकर रोमांचित हैं। मुफ्त जोमैटो को गोल्ड सदस्यता के लिए हर साल नवीनीकृत कराना होगा। कार्डधारकों को सभी प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों पर मुफ्त लाउंज की सुविधा मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications