नई दिल्ली, जून 7। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार कर्मचारियों को उनके वेतन के साथ साथ 30000 रु अतिरिक्त देगी। मगर ये पैसा सभी को नहीं मिलेगा। सरकार ने उन कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि को 5 गुना तक बढ़ाने का फैसला किया है जो अपनी नौकरी करते हुए हाई डिग्री हासिल की है। दरअसल नौकरी करते हुए पढ़ाई करके हाई डिग्री हासिल करने पर सरकार इंसेंटिव के तौर पर एक निश्चित राशि देती है। इसी राशि को बढ़ा कर अब गुना कर दिया गया है।
मिलेंगे 30 हजार रु तक
पीएचडी जैसी हाई डिग्री हासिल करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि 10,000 रुपये से बढ़ा कर 30,000 रुपये कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कर्मचारियों को उच्च डिग्री हासिल करने के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए 20 साल पुराने नियमों में संशोधन किया है।
क्या था पुराना नियम
पुराने नियमों के तहत अब तक नौकरी के दौरान हाई डिग्री हासिल करने वाले कर्मचारियों को 2,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की एकमुश्त इंसेंटिव राशि दी जाती थी। लेकिन वर्ष 2019 से इस प्रोत्साहन राशि को न्यूनतम 2,000 रुपये से बढ़ा कर 10,000 रुपये कर दिया गया।
जानिए बाकी डिटेल
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के सर्कुलर के मुताबिक 3 साल या उससे कम का डिग्री डिप्लोमा हासिल करने पर 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं 3 साल से ज्यादा की डिग्री या डिप्लोमा हासिल करने पर 15,000 रुपये दिए जाएंगे।
किसे मिलेंगे 30 हजार रु
1 वर्ष या उससे कम की स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त करने पर 20,000 रुपये दिए जाएंगे। 1 वर्ष से अधिक की स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा लेने वाले कर्मचारियों को 25,000 रुपये मिलेंगे। पीएचडी या इसके बराबर की डिग्री हासिल करने वालों को 30,000 रुपये दिए जाएंगे।
इन डिग्रियों पर नहीं मिलेगा पैसा
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि शुद्ध शैक्षणिक शिक्षा या साहित्यिक विषयों में उच्च योग्यता प्राप्त करने पर कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जाएगा। कर्मचारी द्वारा अर्जित की गई डिग्री/डिप्लोमा कर्मचारी के पद से संबंधित या उसके अगले पद में किए जाने वाले कार्य से संबंधित होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि योग्यता और कार्य के बीच सीधा संबंध होना चाहिए। आपको बता दें, ये बदलाव साल 2019 से प्रभावी हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने 3 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ कर 34 फीसदी हो गया। सरकार 4 अन्य भत्तों को बढ़ाने पर विचार कर रही है। यदि इन भत्तों में बढ़ोतरी का फैसला लिया जाता है तो कर्मचारियों के वेतन में तगड़ी बढ़ोतरी होगी। इससे अगले महीने से कर्मचारियों की सैलेरी में इजाफा होने जा रहा है। अच्छी बात यह है कि कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों का यात्रा भत्ता और शहर भत्ता भी बढ़ेगा। डीए में बढ़ोतरी के बाद इन दोनों भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications