नई दिल्ली, जुलाई 14। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत अहम खबर आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को 17 प्रतिशत से बढ़ा कर 28 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी। यह कदम लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत और वित्तीय प्रोत्साहन की तरह है, जिससे त्योहारी सीजन से पहले उनके खर्च में वृद्धि होगी। महंगाई के कारण जीवन जीने की लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है।
साल में 2 बार बढ़ता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते को साल में दो बार बढ़ाया जाता है। इसमें 1 जनवरी और 1 जुलाई को बदलाव किया जाता है। महंगाई राहत, भत्ते के समान है और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को दी जाती है। पिछले साल अप्रैल में वित्त मंत्रालय ने कोरोना महामारी के कारण 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों के लिए 30 जून, 2021 तक डीए में वृद्धि को रोक दिया था। हालांकि इससे पहले कैबिनेट ने डीए को एक महीने पहले 21 प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी।
क्या लिया गया था फैसला
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की वेबसाइट के अनुसार कोविड-19 संकट के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त और 1 जनवरी 2021 से केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को महंगाई राहत का भुगतान नहीं किया जाएगा। 17 प्रतिशत डीए/डीआर की मौजूदा दरों का भुगतान 1 जुलाई, 2021 तक जारी रहेगा। मगर अब डीए/डीआर की नई दरों को बहाल किया जाएगा।
एक साथ 11 फीसदी बढ़ोतरी
बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सितंबर महीने से बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा। सरकार महंगाई भत्ते की रुकी हुई तीन किश्तों का भी एक साथ भुगतान करेगी। इसके लिए निर्देश दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक साथ 11 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है।
तीन बार से रुका हुआ है महंगाई भत्ता
28 फीसदी महंगाई भत्ता कैसे बन रहा है ये जान लीजिए। पहले जनवरी 2020 में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी और फिर इसके बाद जुलाई 2020 में 3 फीसदी और आखिर में जनवरी 2021 में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मिला कर हुआ 11 फीसदी। इसे मौजूदा 17 फीसदी में जोड़ा जाएगा। इससे महंगाई भत्ता कुल 28 फीसदी होगा।
वेरिएबल महंगाई भत्ता भी बढ़ा
मई में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार के 1.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के परिवर्तनीय या वेरिएबल डीए में बढ़ोतरी की जाएगी। कर्मचारियों के वेरिएबल डीए में 105 रु से 210 रु तक की बढ़ोतरी की जाएगी। 1 अप्रैल 2021 को होने वाली इस वेतन बढ़ोतरी से मध्य क्षेत्र के कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications