नई दिल्ली, जून 10। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के लिए बड़ी खुशखबरी है। जियो ग्राहक अब व्हाट्सएप पर ढेर सारे नयी सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप भी जियो ग्राहक हैं तो आपको भी नये फीचर्स का फायदा मिलेगा। नये फीचर्स के तहत आप व्हाट्सएप से ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे और कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता की भी जानकारी ले सकेंगे। जानते हैं इन नये फीचर्स की पूरी डिटेल।
जियोकेयर में एड हुआ नया फीचर
रिलायंस जियो के डेडिकेटेड व्हाट्सएप चैटबॉट 'जियोकेयर' ने सीधे प्लेटफॉर्म के माध्यम से रिचार्ज सर्विस को जोड़ा है। जियो सिम कार्ड ग्राहक को व्हाट्सएप पर जियोकेयर नंबर (7000770007) नंबर पर 'hi' भेजना होगा और फिर 'जियो सिम रिचार्ज' मोड खोजने के लिए मैन मेनू ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। पेमेंट के लिए आप गूगलपे, फोनपे, अमेजनपे, पेटीएम और अन्य ई-वॉलेट में से कोई भी चुन सकते हैं। इसके अलावा आपके पास जियोकेयर व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से किसी अन्य उपयोगकर्ता के नंबर को रिचार्ज करने का विकल्प भी मिलेगा।
लीजिए वैक्सीन की जानकारी
ग्राहक चैटबॉट के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। मैन मेनू से बस 'कोविड वैक्सीन और जानकारी' को सिलेक्ट करें और 'वैक्सीन इंफो' चुनें। यहां, ग्राहकों के पास आस-पास के वैक्सीन केंद्रों या वैक्सीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का ऑप्शन है। जियोकेयर व्हाट्सएप चैटबॉट संबंधित जानकारी दिखाने के लिए छह अंकों का पिन कोड मांगेगा।
क्या होगा फायदा
ऊपर बताई गई सर्विस रिलायंस जियो ग्राहकों को भारत के सबसे लोकप्रिय मोबाइल ऐप व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगी। आप जियोफाइबर या अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज करने के लिए रिलायंस की आधिकारिक माईजियो ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के और भी बहुत से फायदे हैं।
और क्या सुविधा मिलेगी
आपके पास नई रिलायंस जियो सिम या सिम पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अप्लाई करने जैसी कई सेवाओं तक एक्सेस मिलेगा। जियोकेयर व्हाट्सएप चैटबॉट जियो सिम, जियोफाइबर इंटरनेट, जियोमार्ट और इंटरनेशनल रोमिंग सपोर्ट जैसी कई सेवाएं देता है। यदि आप चैटबॉट की भाषा बदलना चाहते हैं, तो 'चेंज चैटबॉट लेंगवुएज' का चयन कर सकते हैं और हिंदी और अंग्रेजी के बीच भाषा का चयन कर सकते हैं। आगे यहां और भी भाषाओं को जोड़ा जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications