नयी दिल्ली। देश भर में लॉकडाउन 5.0 की घोषणा कर दी गई है। हालांकि कंटेनमेंट जोन के अलावा बाकी हिस्सों में काफी रियायत भी दी गई है। मगर फिर भी अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए मारुति सुजुकी ने एक खास ऐलान किया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने आज अपनी सर्विसेज को बढ़ाने का ऐलान किया है, जिनमें मुफ्त सर्विस, वारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं। जिन ग्राहकों की कार वारंटी अवधि मई 2020 में समाप्त हो रही थी, अब वे 30 जून 2020 तक इन सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी के इस फैसले का उद्देश्य उन ग्राहकों को सर्विसेज का बेनफिट देना है जो लॉकडाउन के कारण समय रहते सर्विस और वारंटी बेनेफिट नहीं ले सके। ग्राहकों को दिए जाने वाले बेनेफिट में प्राइमरी वारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी और फ्री सर्विस शामिल है।
पहले भी बढ़ाई थी अवधि
लॉकडाउन के मद्देनजर मारुति सुजुकी ने 15 मार्च से 30 अप्रैल के बीच समाप्त होने वाली वारंटी के लिए मार्च में ही विस्तार की घोषणा की थी। अब मारुति के ग्राहक 15 मार्च से 31 मई 2020 के बीच एक्सपायर होने वाली फ्री सर्विस, वारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी का बेनेफिट 30 जून 2020 तक ले सकेंगे। भारत में ज्यादातर कार निर्माताओं ने कोरोनोवायरस लॉकडाउन, जो पांचवे चरण में दाखिल होने जा रहा है, के कारण अपने ग्राहकों के लिए शुरुआती मुफ्त सर्विस के लिए एक्सटेंडेड वारंटी और बढ़ी हई समय अवधि की पेशकश की है।
लॉकडाउन 4.0 में दी गई राहत
लॉकडाउन 4.0 में सरकार ने प्रोडक्शन और बिक्री सहित ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के कारोबार को गति देने के लिए कई छूट दी थीं। इससे अब लगभग सभी कार निर्माताओं ने अब अपने प्लांट्स में उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। साथ ही सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए डीलरशिप को भी फिर से खोल दिया है। मारुति भी 1350 से अधिक शोरूम खोल चुकी है। इतना ही नहीं अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए मारुति सहित सभी ऑटो कंपनियां कारों पर ढेरों ढेर ऑफर दे रही हैं।
मारुति का खास ऑफर
मारुति ने हाल ही में एचडीएफसी बैंक के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी ग्राहकों को कम और फ्लेक्सिबल ईएमआई का ऑफर दे रही है। मारुति और एचडीएफसी बैंक अब कार निर्माता कंपनी की रेंज पर कई फाइनेंस योजनाएँ भी दे रहे हैं। हालांकि ये ऑफर्स सिर्फ निजी वाहनों पर मिलेंगे। कमर्शियल वाहनों पर इन ऑफर्स का लाभ नहीं मिलेगा। इन स्कीम एक खास ईएमआई प्लान शामिल है, जिसके तहत आपको प्रति लाख 1111 रु की ईएमआई चुकाने का ऑप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications