नई दिल्ली, सितंबर। आम्रपाली समूह से घर खरीदने वाले परेशान ग्राहकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से एक अच्छी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट को सूचना दी गई है कि अम्रपाली समूह घर खरीदारों को आने वाले दो से तीन महीनों में 11,858 फ्लैट की चाभी सौंप देगी। दी गई सूचना के मुताबिक 5,428 फ्लैट पर कब्जा अक्टूबर में ही दे उपलब्ध करा दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के रिसिवर अधिवक्ता आर. वेंकटरमणी ने चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को बताया कि 5,428 फ्लैट को त्योहारी सीजन यानी कि अगले महीने में बिजली और पानी के कनेक्शन के साथ ग्राहकों को सौप दिया जाएगा।
अगले तीन महीने में तैयार हो जाएंगे अन्य फ्लैट
अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि अम्रपाली ग्रुप 6,430 फ्लैट में बिजली और पानी के कनेक्शन को लेकर कुछ मुद्दो पर विचार कर रही है। कुछ मसले हैं जिन्हें अभी हल करना है। सभी प्रमाणपत्र की कार्यवाही पूरी होने के बाद इन फ्लैट को भी अगले दो तीन महीने में खरीदारों को सौप दिया जाएगा।
ग्राहकों को करना होगा पूरा पेमेंट
कोर्ट को सूचित किया गया है कि 38,000 से अधिक फ्लैट में से 11,000 से अधिक फ्लैट को खरीदारों को जल्द ही सौपे जाने की योजना है। कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जो लोग पूरा भूगतान कर पाते हैं उन्हें ही फ्लैट सौपा जाएं। अम्रपाली ग्रुप का भी यही कहना है। वेंकटरमणि ने कोर्ट को बताया कि 3,014 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित राशि है लेकिन ग्राहकों की तरफ से अभी 22,701 घर खरीदारों से 1,275 करोड़ रुपये ही मिले हैं। बची हुई राशि 7939 घर खरीदारों से मिलना है। उन लोगों को इस संदर्भ में नोटिस भी भेजी गई है।
1970 खरीददार है डिफॉल्टर
घर खरीदारों की तरफ से उनका पक्ष रख रहे अधिवक्ता एमएल लाहोटी ने पीठ के समक्ष कहा कि डिफॉल्टरों की संख्या 1970 है। इस लिस्ट में वो खरीददार आते हैं जिन्होंने नोटिस के बावजूद बकाया नहीं चुकाया है। इन लोगों के फ्लैट निलामी के माध्यम से बेचे जाएंगे। इस खबर के बाद खरीददारों के मन में खुशि की लहर हैं, अब जल्द ही वे अपने घर में प्रवेश कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications