नई दिल्ली, फरवरी 9। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बता दें कि पीएनबी 'माईसैलेरी अकाउंट' नाम से एक सैलेरी अकाउंट ऑफर करता है। हर खाते की तरह इस खाते पर भी कई बेनेफिट और बेसिक सुविधाएं दी जाती हैं। वे लोग, जो किसी बैंक में अपना वेतन खाता खोलने की सोच रहे हैं उनके लिए पीएनबी का माईसैलेरी अकाउंट काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आप इस खाते से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.pnbindia.in/) पर विजिट करें। पीएनबी ने कुछ समय पहले आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस खाते के फायदों की जानकारी देते हुए एक ट्वीट भी किया था। इस खाते पर ही खाताधारकों को 20 लाख रु तक का फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
मिलेंगे ढेरों फायदे
पीएनबी के 'माईसैलेरी अकाउंट' पर कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। इनमें जीरो इनिशियल डिपॉजिट यानी शुरुआत में बिना किसी जमा के खाता खुलना के अलावा स्वीप सुविधा, ओवरड्राफ्ट का फायदा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और फ्री क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
ये लोग ही खुलवा सकते हैं खाता
आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि कौन से कर्मचारी पीएनबी में यह खास खाता खुलवा सकते हैं। इनमें केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार, सरकारी कंपनियों, सरकारी-अर्ध सरकारी निगम, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, प्रतिष्ठित संस्थानों, प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट, प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के रेगुलर कर्मचारी शामिल हैं। मगर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नौकरी करने वाले कर्मचारी ये खाता नहीं खुलवा सकते।
ये हैं अलग-अलग कैटेगरियां
इस खाते की विभिन्न कैटेगरियों हैं। ये कैटेगरियां जो वेतन कर्मचारी को मिलता है उसी के आधार पर तय की जाती हैं। जैसे कि सिल्वर कैटेगरी में 10,000 रुपये और उससे अधिक 25,000 रुपये तक सैलेरी लोग शामिल किए जाते हैं। गोल्ड कैटेगरी में 25,001 रु और उससे अधिक 75,000 रु तक वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इसी तरह प्रीमियम में 75,001 रु और उससे अधिक 150000 रु तक सैलेरी वाले कर्मचारी शामिल होंगे। आखिर में प्लेटिनम में 1,50,001 रु और उससे अधिक सैलेरी वाले लोग शामिल होंगे।
कैसे मिलता है 20 लाख रु का फायदा
इस खाते में पर्सनल या एक्सीडेंटल बीमा कवरेज (पीएआई) के तहत 20 लाख रु तक का फ्री बीमा दिया जाता है। खाते में अलग-अलग कैटेगरी के लिए पीएआई कवरेज अलग-अलग है। अधिकतम लिमिट 20 लाख रुपये तक है। बैंक बीमा कंपनी के पास बीमा कराता है और 18 लाख रुपये का बीमा कवर लेता है। ध्यान रहे कि आपको फायदा तब ही मिलेगा जब कैलेंडर तिमाही में लगातार दो महीनों के लिए खाते में वेतन जमा किया गया हो।
ओवरड्राफ्ट की शानदार सुविधा
पीएनबी ग्राहकों को माईसैलेरी अकाउंट पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी देता है, जिससे आप जरूरत के समय पैसा निकाल सकते हैं। इसमें सिल्वर कैटेगरी वालों को 50 हजार रुपये, गोल्ड वालों को 150000 रुपये, प्रीमियम वालों को 225000 रुपये और प्लेटिनम वालों को 300000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट मिल सकता है। एक और बात कि इस खाते पर यदि आप डीमैट खाता खुलवाते हैं तो प्रीमियम और प्लेटिनम खाताधारकों को कोई चार्ज नहीं देना होगा, जबकि गोल्ड और सिल्वर कैटेगरी वालों को 50 फीसदी छूट मिलेगी। खाते की अधिक जानकारी (https://www.pnbindia.in/salary-saving-products.html) पर मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications