नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी अपने सस्ते प्लान में अब ज्यादा डेटा बेनेफिट देगी। रिलायंस जियो ने अपने 11 रु वाले 4जी वाउचर का डेटा बेनेफिट बढ़ा दिया है। इस प्लान में अब 1 जीबी डेटा मिलेगा। पहले इस वाउचर में 800 एमबी डेटा दिया जा रहा था। प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा बेसिक रिचार्ज तक रहेगी। जियो ने इस 4जी डेटा वाउचर में किए गए बदलाव को अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है, जिसमें 11 रु वाले डेटा वाउचर में 1 जीबी डेटा दिख रहा है।
ये हैं बाकी 4जी डेटा वाउचर
रिलायंस जियो के अन्य 4जी डेटा वाउचर की कीमत 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये है। इन प्लान में क्रमशः 2 जीबी, 6 जीबी और 12 जीबी डेटा मिलता है। इन सभी प्लान्स की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक रहती है। ये प्लान्स ऐड-ऑन प्लान्स हैं। यानी मौजूदा प्लान के ऊपर अतिरिक्त बेनेफिट देते हैं।
ये हैं जियो के महंगे डेटा प्लान
जियो 151 रुपये, 201 रुपये और 251 रुपये वाले स्टैंडअलोन डेटा प्लान भी ऑफर करती है। यह प्लान वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी के तहत आते हैं। डेटा बेनेफिट की बात करें तो आपको इन प्लान में क्रमशः 30 जीबी, 40 जीबी और 50 जीबी डेटा मिलेगा, जो कि 30 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। मगर किसी भी डेटा बेनेफिट प्लान में आपको कॉलिंग, एसएमएस या अन्य कोई लाभ नहीं मिलेगा।
जियो की स्पीड सबसे तेज
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो ने दिसंबर 2020 में सबसे तेज स्पीड बनाए रखी। रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड 20.2 एमबीपीएस रही और इसकी अपलोड स्पीड 3.8 एमबीपीएस रही। दिसंबर 2020 में ही रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया था की कि कंपनी 2021 की दूसरी छमाही में भारत में 5जी सर्विसेज शुरू करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी 5जी नेटवर्क भारत में ही तैयारी करेगी।
अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग शुरू
टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने 31 दिसंबर 2020 को आईयूसी चार्जेस को समाप्त कर दिया। इससे जियो ने सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग शुरू कर दी है। जियो ने ऐलान किया था कि जियो से किसी भी नेटवर्क पर की जाने वाली सभी घरेलू कॉल 1 जनवरी 2021 से फ्री (अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान लेने पर) होंगे। जियो ने उल्लेख किया कि ट्राई के बिल एंड कीप सिस्टम को 1 जनवरी 2021 से देश में लागू किया जा रहा है, जिससे जियो से बाकी नेटवर्कों पर घरेलू वॉयस कॉलिंग के लिए आईयूसी शुल्क खत्म हो जाएंगे।
जियो की मिलती है फ्री सिम
रिलायंस जियो का प्रीपेड कनेक्शन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से एक नयी जियो सिम बुक कर सकते हैं या नया प्रीपेड कनेक्शन लेने के लिए करीबी जियो स्टोर पर जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि रिलायंस जियो नयी सिम के लिए कोई भी शुल्क नहीं लेती है। यानी आपको नयी जियो सिम एक दम फ्री मिलेगी। मगर इसके बाद आपको जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रु का रिचार्ज कराना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications