नयी दिल्ली। अगर आपका सैलेरी अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक में है तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। दरअसल आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सैलेरी अकाउंट वाले ग्राहकों को जरूरत के समय पैसा (बतौर लोन) देने की शुरुआत की है और वो भी बेहद आसान तरीके से। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सैलेरी खाताधारकों के लिए एक ओवरड्राफ्ट सुविधा का ऐलान किया है जिससे वे मौजूदा कोरोना महामारी के दौरान वित्तीय संकट का सामना करने में सक्षम बनेंगे। बैंक अपने सैलेरी खाताधारकों को ओवरड्राफ्ट के रूप में लोन देगा। इस सुविधा के तहत लोन तत्काल और पेपरलेस तरीके से मिलेगा। इस डिजिटल सुविधा का नाम 'इंस्टा फ्लेक्सिकैश' है, जिसका सैलेरी खाताधारक बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर लाभ उठा सकते हैं।
लाखों खाताधारकों को मिलेगा फायदा
आईसीआईसीआई बैंक की इस सुविधा से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। ये सुविधा बैंक के लाखों पूर्व-स्वीकृत ग्राहकों के काम आएगी जो बैंक शाखा जाए बिना अपने घर से ओवरड्राफ्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत ओवरड्राफ्ट को तुरंत मंजूरी दी जा सकती है, जबकि ग्राहक 48 घंटे के भीतर स्वीकृत ओवरड्राफ्ट लिमिट का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं। ओवरड्राफ्ट पर ब्याज की गणना ग्राहक द्वारा ली गई वास्तविक राशि के आधार पर की जाएगी, न कि स्वीकृत ओवरड्राफ्ट की पूर्ण राशि पर। उदारहण के लिए 50000 रु का ओवरड्राफ्ट मंजूर किया गया, मगर आपने लिए सिर्फ 20000 रु, तो आपको सिर्फ 20000 रु पर ही ब्याज देना होगा।
ये हैं इंस्टा फ्लेक्सिकैश के फाएदे :
- ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए तत्काल स्वीकृति : ग्राहकों को बैंक की इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए बिना किसी दस्तावेज के साथ ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए फौरन मंजूरी मिलती है।
- ओवरड्राफ्ट की व्यापक क्रेडिट सीमा : बैंक ग्राहकों को उनकी नेट सैलेरी के तीन गुना तक की क्रेडिट सीमा प्रदान करता है।
- केवल उसी पर भुगतान जो आपने उपयोग किया : ब्याज केवल इस्तेमाल की गई राशि पर वसूला जाएगा।
- र्भुगतान में फ्लेक्सिबिलिटी : ग्राहकों को अपनी सुविधा के लिहाज से भुगतान की फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। उन्हें सिर्फ जरूरी ब्याज का भुगतान हर महीने करना होगा।
- कोई फोरक्लोजर शुल्क नहीं : इस सुविधा के तहत ग्राहकों को बिना किसी फ्लोक्लोजर चार्ज के इस्तेमाल की गई राशि का भुगतान करने की सहूलिय मिलेगी।
- ऑटो-रिन्युअल की सुविधा : ग्राहकों को हर 12 महीने में ऑटोमेटेड प्रोसेस से ओवरड्राफ्ट सीमा के रिन्युअल और बढ़ोतरी की सुविधा का फायदा मिलता है।
आईसीआईसीआई बैंक के सैलेरी खाताधारक इस सुविधा का लाभ ऐसे उठा सकते हैं :
- अपने इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग-इन करें
- 'ऑफ़र' के सेक्शन पर जाएं
- अपने पूर्व-स्वीकृत ओवरड्राफ्ट प्रस्ताव की जाँच करें और आवेदन करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications