नयी दिल्ली। देश पिछले कुछ सालों में मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ आरबीआई ने इनके लिए नियम भी तैयार किये। अब आरबीआई ने मोबाइल वॉलेट उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। यदि फोनपे, अमेजनपे या ओला मनी जैसी किसी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए भी काम की है। दरअसल आरबीआई ने अपने नये फैसले में इस तरह की मोबाइल वॉलेट ऐप का इस्तेमाल करने वालों को फुल केवाईसी से छूट देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि मासिक लेन-देन के मद्देनजर यह छूट सीमित होगी। पिछले कुछ समय से मोबाइल वॉलेट कंपनियाँ अपने उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिये फुल केवाईसी करवाने को कह रही थीं। वहीं ये भी कहा जा रहा था कि फुल केवाईसी न करने पर लेन-देन रोक दी जायेगी। मगर फिलहाल आरबीआई ने इस मामले में उपभोक्ताओं को राहत दे दी है।

10000 रुपये से ऊपर की लेन-देन पर होगा जरूरी
आरबीआई ने फुल केवाईसी की अंतिम तिथि आने से पहले ग्राहकों को राहत तो दे दी, मगर यह राहत केवल मासिक 10000 रुपये तक की लेन-देन पर है। यानी अगर आप किसी महीने में मोबाइल वॉलेट के जरिये 10000 रुपये तक की ही लेन-देन करते हैं तो आपको फुल केवाईसी करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मगर इससे अधिक पर आपके लिए फुल केवाईसी जरूरी होगा। इस समय 10000 रुपये तक की लेन-देन पर मोबाइल वॉलेट कंपनियों के लिए केवाईसी जरूरी है मगर फुल केवाईसी जरूरी नहीं है।
31 मार्च 2020 थी आखरी तारीख
फुल केवाईसी करवाने के लिए आरबीआई ने आखरी तारीख 31 मार्च 2020 की तय कर रखी थी। यानी सभी मोबाइल वॉलेट उपयोगकर्ताओं के लिए 31 मार्च 2020 तक फुल केवाईसी करवाना जरूरी था। मगर अब आरबीआई ने इसमें छूट दे दी है। इस बीच पेटीएम ने भी अपना एक नियम बदला है। अब आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में एक महीने में बिना शुल्क लगे 10,000 रुपये ही डाल पायेंगे। इससे अधिक पैसे क्रेडिट कार्ड से डालने पर पेटीएम 1.75 फीसदी का चार्ज वसूलेगी। 10000 रुपये तक क्रेडिट कार्ड से डालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें - एयरटेल ने दिया झटका, अब हर महीने इतने का रिचार्ज जरूरी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications