नई दिल्ली, मई 2। वीआई ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी एक प्लान में ग्राहकों को फ्री में 399 रु का फायदा करा रही है। वीआई ने अपने 2,595 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में फ्री डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन शामिल किया है। आपको वीआई के 2595 रु वाले प्लान में पूरे एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत 399 रु है। इसके साथ वीआई का यह प्लान इसके 401 रुपये, 501 रुपये, 601 रुपये और 801 रुपये वाले उन प्रीपेड प्लान की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनमें ग्राहकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनेफिट मिलता है।
लंबी अवधि के प्लान में नहीं था डिज्नी + हॉटस्टार
वीआई ने एयरटेल और जियो से टक्कर लेने के लिए पिछले महीने ऊपर बताए गए प्लान्स लॉन्च किए थे। मगर तब कंपनी ने लंबी अवधि वाले प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन का ऐलान नहीं किया था। बता दें कि एयरटेल और जियो डिज़्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन देते हैं। ये दोनों कंपनियां क्रमशः 2,698 रुपये और 2,599 रुपये सालाना प्रीपेड प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन देती हैं।
जानिए वीआई के 2595 रु वाले प्लान के बेनेफिट
वीआई ने 2595 रु वाले प्लान में फ्री डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन को शामिल कर इस प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को पहले से ही जी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता था, लेकिन अब इसे डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी लाभ के बदले हटा दिया गया है।
कितना डेटा मिलता है
वीआई के 2595 रु वाले प्लान में ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा मिलता था। लेकिन अब आपको डेली 1.5 जीबी डेटा ही मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी के दौरान डेली 1.5 जीबी डेटा के अलावा इस पैक में वीआई बिंग ऑल नाइट ऑफर भी मिलता है, जिसके तहत डेटा बैलेंस में कटौती किए बिना हर दिन रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
डेटा रोलओवर बेनेफिट
वीआई का 2595 रु वाला प्रीपेड प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ भी आता है। वीकेंड डेटा रोलओवर बेनेफिट का मतलब है कि ग्राहकों को सोमवार से शुक्रवार तक जमा होने वाले डेटा को शनिवार और रविवार को उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। ये वो डेटा होगा, जिसे वे शुरुआती 5 दिन यूज नहीं कर पाएंगे। इससे आपके डेटा का नुकसान नहीं होगा। इस प्लान में आपको वीआई मूवीज एंड टीवी क्लासिक का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो, एयरटेल और वीआई
वीआई के 2,595 रुपये, जियो के 2,599 रुपये और एयरटेल के 2,698 रुपये के प्रीपेड प्लान में सालाना डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के 2,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के साथ 10 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। डिज्नी + हॉटस्टार के अलावा, उपयोगकर्ताओं को इस प्लान के साथ मुफ्त जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। बाकी बेनेफिट में असीमित कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications