नयी दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर एक बहुत अच्छी खबर आई है। देश की विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। फॉरेक्स का नया रिकॉर्ड स्तर 534.568 अरब डॉलर है। आरबीआई की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेक्स 11.938 अरब डॉलर बढ़ा। बीते गुरुवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि 534.6 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार देश का 13.4 महीनों का आयात संभाल सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष (2020-21) में 31 जुलाई तक फॉरेक्स में 56.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले सप्ताह कितना बढ़ा फॉरेक्स
31 जुलाई से पहले 24 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेक्स 4.993 अरब डॉलर बढ़ कर 522.630 अरब डॉलर हो गया था। वहीं 5 जून को खत्म हुए सप्ताह में पहली बार देश का फॉरेक्स आधा ट्रिलियन (500 अरब डॉलर) के आंकड़े को पार कर गया था। 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) में बढ़ोतरी के चलते फॉरेक्स में इतनी वृद्धि हुई। एफसीए कुल फॉरेक्स का एक प्रमुख घटक है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक एफसीए 10.347 अरब डॉलर बढ़ कर 490.829 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
गोल्ड रिजर्व में भी बढ़त
एफसीए, जिसे डॉलर में गिना जाता है, में यूरो, पाउंड और येन शामिल होती हैं। आरबीआई के आंकड़ों में बताया गया है कि इस सप्ताह में सोने का भंडार 1.525 अरब डॉलर बढ़ कर 37.625 अरब डॉलर का हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़ कर 1.475 अरब डॉलर की हो गई। आईएमएफ के साथ देश की आरक्षित स्थिति भी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 5.4 करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.639 अरब डॉलर की हो गई है।
नहीं कम की रेपो रेट
आरबीआई ने रेपो रेट में और कटौती न करने का फैसला लिया। रेपो रेट 4 फीसदी ही रहेगी। बाजार जानकार गुरुवार को खत्म हुई आरबीआई की बैठक से पहले ही रेपो रेट में और अधिक कटौती न किए जाने का अनुमान लगा रहे थे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक आर्थिक गतिविधियां नाजुक बनी हुई हैं। लेकिन वैश्विक वित्तीय बाजारों में उछाल आया है। तीन दिन चली आरबीआई की हर दो महीने में एक बार होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला किया गया। रेपो रेट के साथ ही रिवर्स रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया। रिवर्स रेपो रेट 3.3 फीसदी पर ही बरकरार रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications