नई दिल्ली, अगस्त 26। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोना सस्ता हुआ है। आज 26 अगस्त को सोने के रेट कम हुए हैं। सोने की कीमतों में 150 रु से अधिक की गिरावट आई है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे फिसले हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में आई गिरावट सोने से कम है। बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बरकरार है। आगे चेक करें सोने-चांदी के ताजा रेट।
26 अगस्त को सोने चांदी के रेट
गुरुवार 26 अगस्त को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 154 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47448 रु से गिर कर 47294 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 76 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63382 रु से गिर कर 63306 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 153 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47105 रु और 22 कैरेट वाला सोना 141 रु सस्ता होकर 43321 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 115 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35471 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 90 रु गिर कर 27667 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
सोने में निवेश
क्या आप बाजार में उपलब्ध गोल्ड बांड के बारे में जानते हैं? ये बॉन्ड सोने में निवेश का बढ़िया ऑप्शन होते हैं और आपको बैंकों की एफडी योजना के समान एक निश्चित ब्याज का भुगतान भी करते हैं। इनमें निवेश का तरीका आसान है और यह फिजिकल सोने में निवेश से एक बेहतर विकल्प भी है। आगे जानिए कि आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश क्यों करना चाहिए।
2015 में हुई थी शुरुआत
भारत सरकार ने 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की शुरुआत की और निवेशकों के लिए यह निश्चित रूप से एक अच्छा निवेश ऑप्शन बन गया है। पिछले कुछ सालों में देख सकते हैं कि बाजार में फिजिकल सोने की मांग में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। जबकि निवेश के लिए लोगों ने बॉन्ड जैसे डिजिटल ऑप्शनों का रास्ता चुना है। इन बॉन्डों को आज सोने में निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications