नई दिल्ली, जून 24। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंडों को फिर से विदेश के शेयर बाजारों में निवेश करने की अनुमति दी है। म्यूचुअल फंड कंपनियां अब 7 अरब अमेरिकी डॉलर तक की धनराशि व्यापार के लिए विदेश के शेयरों में इनवेस्ट कर सकती हैं। सेबी का यह फैसला वैश्विक बाजारों के हालात में हुए सुधार के बाद आया है। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई है ऐसे में विदेशी कंपनियों में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्यो हुआ था बंद
2022 के पहले महीने मे ही सेबी ने म्यूचुअल फंड हाउस को विदेशी शेयरों में निवेश करने वाली योजनाओं में नए सब्सक्रिप्शन लेने से मना कर दिया था। सेबी का नए सब्सक्रिप्शन रोकने का फैसला तब आया था जब भारत की म्यूचुअल फंड कंपनियां विदेश के बाजारों में 7 बिलियन अमरीकी डालर की अनिवार्य सीमा को पार कर चुकी थी। वैश्विक शेयरों में मंदी ने सभी म्यूचुअल फंड हाउस के निवेश पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
सेबी ने क्या निर्देश दिए है
सेबी ने एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) को निर्देश दिया कि "म्यूचुअल फंड योजनाएं विदेशी निवेश लिमिट को ध्यान में रखते हुए विदेशी फंड और शेयरों में निवेश कर सकती हैं, सेबी ने कहा की म्यूचुअल फंड फर्म सब्सक्रिप्शन फिर से शुरू कर सकती हैं"। साथ ही, नियामक ने कंपनियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि एएमसी या म्यूचुअल फंड में निवेश फरवरी माह के मानक स्तर पर ही सीमित रहे।
जल्द ही विदेशी म्यूचुअल फंड में निवेश होगा शुरू
फैसले के तुरंत बाद एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने घोषणा किया कि वह अगले सप्ताह के मंगलवार से अपनी अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश स्वीकार करेगा।
फंड जिसमें निवेश शुरू होंगे
आसियान इक्विटी ऑफ-शोर फंड, ग्रेटर चाइना इक्विटी ऑफ-शोर फंड, यूएस टेक्नोलॉजी इक्विटी फंड, इमर्जिंग मार्केट्स अपॉर्चुनिटीज इक्विटी ऑफशोर फंड, यूरोप डायनेमिक इक्विटी ऑफशोर फंड, यूएस वैल्यू इक्विटी ऑफ-शोर फंड, एमएससीआई इंडिया डोमेस्टिक और वर्ल्ड हेल्थकेयर 45 इंडेक्स फंड।
जनवरी में सेबी के निर्देश के बाद, पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड, डीएसपी म्यूचुअल फंड और एडलवाइस म्यूचुअल फंड सहित कई फंड हाउस ने अंतरराष्ट्रीय निवेश वाली अपनी योजनाओं में इनवेस्टमेंट स्वीकार करना बंद कर दिया था।
More From GoodReturns

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications