आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। अगर आप सरकारी नौकरी करने की चाह रखती हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। अगर आप सरकारी नौकरी करने की चाह रखती हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। दरअसल सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) आपके सपनों को पूरा करने का मौका दे रहा है।

सिर्फ महिला एग्जीक्यूटिव की होगी नियुक्ति
जी हां एनटीपीसी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह ऐलान किया है कि कंपनी में महिला अधिकारियों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के इस महिला दिवस के अवसर पर चलाई जा रही अभियान में सिर्फ महिला एग्जीक्यूटिव की नियुक्ति होगी। बता दें कि एनटीपीसी के पूरे देश में स्थित अपने सभी ऑपरेशन सेंटर्स पर यह अभियान चलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ
एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है। मालूम हो कि कंपनी के बयान के मुताबिक, एनटीपीसी महिला शक्ति को और मजबूत करेगा। इस तरह के भर्ती अभियान से एनटीपीसी के लिए जेंडर डायवर्सिटी में बढ़ोत्तरी होगी। एनटीपीसी जहां भी संभव हो, अपने जेंडर गैप में सुधार के लिए काम कर रही है। कंपनी ने महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क भी न लेने का फैसला किया है। एनटीपीसी ने अपने बयान में कहा कि अधिक महिला आवेदकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी की तरफ से पहल की गई हैं। भर्ती के समय आवेदन शुल्क पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के लिए माफ किया गया है।
महिलाओं के वर्कफोर्स का समर्थन करने के लिए एनटीपीसी बच्चों की देखभाल के लिए वेतन के साथ छुट्टी, मातृत्व अवकाश, विश्राम अवकाश और एनटीपीसी स्पेशल चाइल्ड केयर लीव ऑन अडॉप्शन ऑफ अ चाइल्ड / डिलीवरिंग चाइल्ड फॉर सरोगेसी के माध्यम से नीतियों का पालन करती है।
इन दो पदों की आवेदन तिथि 10 मार्च तक
वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की भर्ती की प्रक्रिया पहले ही चल रही है। इन दोनों ही पदों की घोषित रिक्तियों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in या कंपनी के भर्ती पोर्टल, ntpccareers.net पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 10 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications