वोडाफोन-आइडिया (वीआई) नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली: वोडाफोन-आइडिया (वीआई) नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है। टेलीकॉम कंपनी वीआई के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इसी कड़ी में अब वोडाफोन-आइडिया (वीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए कमाल का ऑफर पेश किया है जिसमें वे रिचार्ज पैक्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जी हां तो अगर आप वोडाफोन आइडिया के यूजर हैं तो ये खबर आपको खुश कर देगी। कंपनी ने मार्च फ्लैश सेल कैशबैक ऑफर शुरू किया है।

कैशबैक लेने का कल तक का मौका
वोडाफोन-आइडिया (वीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए कमाल का ऑफर पेश किया है जिसमें वे रिचार्ज पैक्स पर 60 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी की ओर से दिए गए जानकारी के अनुसार मार्च फ्लैश सेल में प्रीपेड यूजर्स 199 रुपये से शुरु होने वाले रिचार्ज पर 60 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। आपको बता दें कि यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है जिसका लाभ ग्राहक 31 मार्च तक ले सकते हैं।
कैशबैक को चार कैटेगरी में बांटा गया
वीआई के इस मार्च फ्लैश सेल में कंपनी अपने ग्राहकों को 60 रुपये तक का कैशबैक देगी जिसे ग्राहकों के वीआई एप के अकाउंट में अटैच कर दिया जाएगा और 10 अप्रैल तक उन्हें इसकी जानकारी दे दी जाएगी। कंपनी ने इस ऑफर को चार कैटेगरी में डिवाइड किया है। इसमें जो ग्राहक 28 दिन की वैलिडिटी के साथ वीआई अनलिमिटेड डेली डेटा पैक का रिचार्ज करते हैं उन्हें 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं जो ग्राहक 56 दिन की वैलिडिटी वाले अनलिमिटेड डेली डेटा पैक का रिचार्ज कर रहे हैं उन्हें 40 रुपये और 84 दिन की वैलिडिटी का रिचार्ज करने वालों को 60 रुपये दिए जा रहे हैं।
इन टॉप प्लान में मिलेगा बढ़िया कैशबैक
20 रुपये का कैशबैक मिलेगा इस रिचार्ज पर
वहीं कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 199, 219, 249, 299, 398, 301, 401 और 405 रुपये के प्लान ऑफर करती है जिसमें ग्राहक 20 रुपये का कैशबैक देगी। इसमें मिलने वाले 20 रुपये के कूपन को 249 या उससे ज्यादा के रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकता है और यह कूपन अकाउंट में आने के 30 दिन तक वैलिड होगा।
40 रुपये का कैशबैक मिलेगा इस रिचार्ज पर
आप 399, 449, 499, 601, 595, 555 और 558 रुपये के रिचार्ज पर आपको 40 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये सभी प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं और इसके साथ मिलने वाले कैश कूपन को आप 399 या उससे ऊपर के रिचार्ज पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कूपन को इस्तेमाल करने के लिए अधिकतम 60 दिन का समय मिलेगा।
60 रुपये का कैशबैक मिलेगा इस रिचार्ज पर
आप अगर 60 रुपये का कैशबैक चाहते हैं तो आपको 599, 699, 795, 801, 819, 1197, 2399 या फिर 2595 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इन प्लान्स की वैधता 84 दिनों की है और इसमें मिलने वाले कैश कूपन को आपको 90 दिनों के भीतर इस्तेमाल करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications