सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए सही मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए सही मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी कटौती देखने को मिली। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो दो दिनों में सोने की कीमत में 1000 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी सस्ते हो गए हैं। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 475 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर होकर 49214 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49191 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 898 रुपये नरम होकर 62494 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 62600 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना 435 रुपये सस्ता होकर 45080 रुपये पर आ चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,835 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का भाव 23.84 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49214 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49017 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 36911 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62494 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना 534 रुपये सस्ता हुआ
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 534 रुपये की गिरावट के साथ 48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 628 रुपये की गिरावट के साथ 62,711 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 63,339 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तपन पटेल ने कहा कि लगातार चौथे दिन डॉलर में आई तेजी और अमेरिकी राजकोषीय प्रोत्साहन को लेकर वार्ता के खिंचने की वजह से सोना कीमतों में गिरावट आई।
सोना खरीदने वक्त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications