नई दिल्ली, नवंबर 30। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स में 576 अंक तो वहीं निफ्टी में 166 अंकों की मजबूती दिख रही है। आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 576.05 अंक या 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 57,836.63 अंक पर चल रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 166.65 अंक या 0.98 फीसदी उछल कर 12,220.60 पर आ गया है। सुबह के कारोबार में आईटी, पावर और रियल्टी इंडेक्स में 1-3 फीसदी की तेजी है। इनके साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

कितने पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
सेंसेक्स 57,260.58 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 57,272.08 पर खुला और 57,921.18 तक चढ़ा। इसमें अभी भी तेजी का रुख दिख रहा है। वहीं निफ्टी 17053.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 17,051.15 पर खुला और 17,241.35 तक गया। सेंसेक्स के साथ ही इसमें भी तेजी का रुख दिख रहा है।
स्मॉल और मिड कैप
शेयर दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में मजबूती दिख रही है। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े गए हैं। आज बीएसई मिडकैप में 1.54 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 1.58 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.86 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.90 फीसदी की मजबूती दिख रही है।
कल कैसा रहा था शेयर बाजार
कल सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई हुई। कल जहां सेंसेक्स करीब 153.43 अंक की तेजी के साथ 57260.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 27.50 अंक की तेजी के साथ 17054.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा बीएसई में कुल 3,575 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 967 शेयर तेजी के साथ और 2,433 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 175 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications