Google New Office in Bengaluru: दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने बेंगलुरु में 649,000 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लिया है।
भारत में विस्तार करने की स्ट्रेटजी में यह गूगल के द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। गूगल की यह लीस स्पेस प्रमुख भारतीय शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की एक योजना का हिस्सा भी प्रतीत होता है।

गूगल हर महीने देगा इतना किराया
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने एलेम्बिक सिटी, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु में 649,000 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है।
रिपोर्ट से पता चलता है कि ऑफिस को 62 रुपये प्रति वर्ग फुट की मासिक किराये की दर पर तीन साल की लॉक-इन अवधि के साथ लीस पर दिया गया है, जो कि 4,02,38,000 रुपये यानी 4 कोरड़ से भी अधिक हर महीने का किराया है।
नए ऑफिस स्पेस में काम अगले महीने की शुरुआत में Google शुरु कर देगा। गूगल के द्वारा अपने अमेरिकी ऑफिस से कुछ मुख्य कर्मचारियों को यहां पर भेजा जाएगा जिसके बाद से ही यहां काम शुरु होगा। कंपनी कथित तौर पर कुछ पदों को भारत में शिफ्ट कर देगा।
गूगल की भारत में है विस्तार की योजना
रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में गूगल कनेक्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हैदराबाद में 600,000 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस के लिए लीस का नवीनीकरण किया। Google बेंगलुरु में बैगमैन डेवलपर्स से 1.3 मिलियन वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीस पर लेने पर भी सहमत हुआ है।
साल 2020 के बाद से, भारत में Google के ऑफिस स्पेस पोर्टफोलियो में 3.5 मिलियन वर्ग फुट का विस्तार हुआ है। कंपनी अब भारत भर के पांच शहरों में काम करती है, जिसका कुल रियल एस्टेट फ़ुटप्रिंट 9.3 मिलियन वर्ग फुट है।
Google विनिर्माण क्षेत्र में उतरकर भारत में अपनी उपस्थिति का और विस्तार कर रहा है। कंपनी की तमिलनाडु में फॉक्सकॉन सुविधा में स्मार्टफोन बनाने और राज्य में ड्रोन निर्माण शुरू करने की योजना है।
गूगल ने पोस्ट में दी थी ये जानकारी
आपको बता दें कि गूगल ने इस महीने की शुरुआत में एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी थी कि भारत पिक्सल स्मार्टफोन के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है और हम अपने सर्वश्रेष्ठ हार्डवेयर और अंतर्निहित सॉफ्टवेयर क्षमताओं को देश भर के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत के ऑफिस मार्केट में इस साल जबरदस्त मांग देखने को मिल सकती है, क्योंकि प्रमुख आईटी फर्म महामारी के बाद ऑफलाइन काम फिर से शुरू कर रही हैं।
बड़े बिजनेस क्लाइंट आने वाले साल में बड़े और शानदार कार्यस्थलों की मांग में तेज वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
इसी के साथ गूगल अपने ऑफिस में कर्मचारियों के काम करने शानदार माहौल और तकनीक से जुड़ा हुआ माहौल भी बनाना चाहता है जिसके लिए वह ये ऑफिस लीस पर ले रहा है।
जानकारों के अनुसार, गूगल ने यह कदम देश के प्रमुख शहरों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया है।
आपको बता दें कि गूगल का एक बेहद बड़ा और शानदार ऑफिस लंदन में भी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल को एक बिल्डिंग इतनी पसंद आई है थी कि उसपर उनकी 7,400 करोड़ रुपये की डील चल रही ती। गूगल का प्लान है कि इस बिल्डिंग को खरीदकर इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications