नयी दिल्ली। रिलायंस इंडिया के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 43वीं एजीएम (सालाना आम बैठक) में जानकारी दी है कि अमेरिकी तकनीक दिग्गज कंपनी गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। गूगल इसके बदले जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी की मालिक बन जाएगी। बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई है। गूगल के साथ डील के बाद रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए 152,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटा लेगी। हाल ही में रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए क्वालकॉम के साथ डील की है। क्वालकॉम जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपए के निवेश से 0.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।
जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए डील
पिछले करीब 12 हफ्तों में जियो प्लेटफॉर्म्स में क्वालकॉम द्वारा किया गया 12वां बड़ा निवेश रहा। क्वालकॉम के साथ डील तक रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स की कुल 25.24 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुकी है। किए गए सौदों में से करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश कंपनी प्राप्त कर चुकी है। जियो प्लेटफॉर्म्स में सबसे पहले फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया था। इसके बाद जियो प्लेटफॉर्म्स में जनरल अटलांटिक, केकेआर, सऊदी की सॉवरेन वेल्थ फंड, अबूधाबी की स्टेट फंड, सऊदी अरब की पीआईएफ और इंटेल जैसी कंपनियों ने निवेश किया है।
मुकेश अंबानी के एजीएम में संबोधन की बड़ी बातें :
- उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वाली कंपनियों का जिक्र किया
- हमारे उपभोक्ता और तकनीक व्यवसाय ने तेजी से विकास किया
- डेटा ट्रैफ़िक में भारी वृद्धि (कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण हाल के महीनों में डेटा ट्रेफिक काफी बढ़ा है) के बावजूद जियो नेटवर्क ने मजबूती पकड़ रखी
- जियो का मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क सबसे बड़ा है और इसने पिछले महीने 500 करोड़ जीबी डेटा डिलीवर किया
- जियोफाइबर पर 10 लाख से अधिक घर जुड़े हुए हैं
- जियो की एंटरप्राइज ब्रॉडबैंड सर्विस भारतीय कंपनियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के प्रति तेजी से प्रगति करने में सक्षम बना रही है
रिलायंस का शेयर
आज रिलायंस का शेयर बीएसई में 3 बजे के करीब सपाट स्थिति में है। 1916.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ये 1916.80 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,14,186.14 करोड़ रु है। रिलायंस मंगलवार को ही 12 लाख करोड़ रु मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। आज कंपनी का शेयर 1978.50 रु तक चढ़ा और नीचे की तरफ 1874.05 रु तक गिरा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications