नई दिल्ली, जून 26। कोविड-19 महामारी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने टैक्स के मामले में कई बड़े ऐलान किये हैं। सरकार ने कई इनकम टैक्स अनुपालन की समय सीमा बढ़ा दी। साथ ही ऐलान किया है कि किसी एम्प्लोयर द्वारा कर्मचारियों को कोरोना के ट्रीटमेंट के लिए दी गई राशि पर टैक्स छूट मिलेगी। इतना ही नहीं वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कोविड-19 के कारण किसी कर्मचारी की मृत्यु के मामले में परिवार के सदस्यों को अगर कुछ पैसा एम्प्लोयर (कंपनी) से मिलता है, तो वो भी टैक्स फ्री रहेगा।

कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार की तरफ से की गयी घोषणा के अनुसार इसका मतलब यह है कि किसी व्यक्ति द्वारा किसी कर्मचारी के इलाज (कोविड-19 के लिए) पर खर्च की गई कोई भी राशि टैक्स से मुक्त रहेगी। साथ ही जो व्यक्ति इलाज के लिए भुगतान करता है और जिसे भुगतान करता है, उस राशि पर भी किसी तरह का टैक्स देय नहीं होगा। बयान में कहा गया है कि कई टैक्यपेयर को अपने एम्प्लोयर या शुभचिंतकों से कोविड-19 इलाज के लिए खर्च को पूरा करने के लिए वित्तीय मदद प्राप्त हुई। इसी पैसे पर, जो करदाता को एम्प्लोयर या किसी व्यक्ति से मिला हो, टैक्स से छूट दी जाएगी।
कितनी राशि पर मिलेगी छूट
जिन कर्मचारियों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गयी, उनके एम्प्लोयर ने उनकी फैमिली को राहत प्रदान करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की। उन परिवार के सदस्यों को और राहत देने के लिए सरकार ने करदाता के एम्प्लोयर या किसी अन्य व्यक्ति से प्राप्त वित्तीय सहायता पर आयकर में छूट दी है। बता दें कि सरकार ने एम्प्लोयर से प्राप्त राशि पर छूट की कोई लिमिट नहीं तय की है। मगर दूसरों से प्राप्त राशि के लिए कुल मिलाकर 10 लाख रु की लिमिट होगी।
बढ़ाई गयी ये डेडलाइन
टैक्स कटौती के लिए किसी रेसिडेंशियल हाउस में निवेश करने का समय भी तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही बिना ब्याज के 'विवाद से विश्वास' भुगतान की डेडलाइन को 30 जून से 31 अगस्त तक दो और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। टीडीएस रिटर्न की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई 2021 कर दी गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications