नयी दिल्ली। 2016 में हुई नोटबंदी के बाद शुरू किये गये 2000 रुपये के नोट को लेकर कई बार अफवाहें सामने आ चुकी हैं। इन अफवाहों पर सरकार को बार-बार सफाई देनी पड़ती है। 2000 रुपये के नोट को बंद करने की अफवाह पर सरकार पहले भी कई बार सफाई दे चुकी है। इसी मामले में एक बार फिर से सरकार की तरफ से जवाब दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा उच्च वैल्यू वाले नोट को बंद करने की अफवाह के बीच वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरकार की 2,000 रु के नोट वापस लेने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि कई बैंकों के एटीएम से 2000 रुपये के नोट निकल भी रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों में कुछ बैंकों ने एटीएम में 2000 रुपये के नोट डालने बंद कर दिये हैं। इसकी वजह है कि ग्राहक 2000 रुपये के नोट खुलवाने के लिए बैंक की ब्रांच पहुंच जाते हैं। 2000 रुपये की जगह इन बैंकों ने एटीएम में 200 और 500 रुपये के नोट डालने शुरू किये।
छपते रहेंगे 2000 रुपये के नोट
अनुराग ठाकुर ने ये भी साफ किया है कि 2000 रुपये के नोटों की छपाई रोकने पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ठाकुर संसद में एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या सरकार ने 2000 रुपये के नए नोटों की छपाई बंद कर दी है। उनसे ये भी पूछा गया कि क्या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एटीएम के माध्यम से 2,000 रुपये के नोटों के प्रचलन को रोकने के लिए कोई सर्कुलर जारी किया है। पिछले कुछ महीनों से बाजार में 2000 रुपये के कम नोट दिखाई देने से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार इसे चलन से बाहर करने की योजना बना सकती है।
7.40 लाख करोड़ रु के 2000 के नोट छपे
ठाकुर ने ये भी बताया कि इस समय तक 7.40 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट छापे गये हैं। इसमें से 5.49 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में हैं, जबकि 0.93 लाख करोड़ रुपये के नोट बैंकों के पास हैं। उन्होंने कहा कि जनता की मांग के मुताबिक सभी नोटों का मिश्रण बनाए रखने के लिए सरकार आरबीआई के साथ सलाह के बाद ही किसी विशेष मूल्य के नोट छापती है।
किस वैल्यू के कितने नोट हैं
ठाकुर ने बताया है कि 100 रुपये के 1962.4 करोड़ नोट चलन में हैं, जिनका मूल्य 1.96 लाख करोड़ रुपये है। वहीं 50 रुपये के 855.6 करोड़ नोट चलन में हैं, जिनकी मूल्य 42,784.20 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 20 रु के 16,619.60 करोड़ रुपये और 10 रु के 30,510.79 करोड़ रुपये के नोट सर्कुलेशन में हैं। जहां तक 2000 रुपये नोटों का सवाल है तो 2000 रुपये के नोट को बदलना बैंकों के लिए मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते एसबीआई और इंडियन बैंक ने एटीएम में 500 और 200 रुपये के नोट डालने शुरू किये।
यह भी पढ़ें - ATM से नहीं निकाल सकेंगे 2000 रु के नोट, जानिये किस बैंक ने उठाया ये कदम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications