नयी दिल्ली। सरकार 4 पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की अपनी योजना को आगे बढ़ा रही है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) कई सरकारी कंपनियों को बेचने की योजना पर काम कर रहा है। इनमें 4 कंपनियों के लिए अगले महीने आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट) मांगे जा सकते हैं। इनमें ऑयल मार्केटिंग कंपनी बीपीसीएल, शिपिंग कॉर्पोरेशन, कॉनकोर और बीईएमएल शामिल हैं। ये चारों कंपनियां अपने शेयरों के मौजूदा बाजार भाव के आधार पर सरकार को 49,000 करोड़ रुपये के करीब दिला सकती हैं।

किस कंपनी ने कितना मिलेगा
सरकार बीपीसीएल से 39,460 करोड़ रु, कॉनकोर से 7000 करोड़ रु , शिपिंग कॉर्प से 1543 करोड़ रु और बीईएमएल से 720 करोड़ रु जुटा सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दीपम ने पिछले कुछ महीनों में इन कंपनियो में हिस्सेदारी बेचने के लिए नीतिगत बाधाओं को दूर करने के लिए कई कदम उठाएं हैं। उदाहरण के लिए कॉनकोर के मामले में इसे लैंड लाइसेंस पॉलिसी को फिर से तैयार करने के लिए रेलवे का साथ मिल गया है।
बिकने को तैयार बीपीसीएल
बीपीसीएल का विनिवेश सरकार के 1.2 लाख करोड़ रु के विनिवेश टार्गेट को पूरा करने के लिए बहुत अहम है। अब इस कंपनी के विनिवेश प्लान में तेजी आने की संभावना है क्योंकि तेल की कीमतों में सुधार हो गया है और कंपनी के पास ऊंची कीमतों पर खरीदी गई इंवेंट्री नहीं है। दूसरी बात इस कंपनी को खरीदने में कई निवेशक रुचि रखते हैं।
इन कंपनियों को बेचने की प्रोसेस आगे बढ़ी
सरकार कुछ और भी कंपनियों और इकाइयों को बेचने की तैयारी में है। इनमें सेल की दो कंपनियां और नीलाचल इस्पात की हिस्सेदारी बेचना शामिल है। इन यूनिट्स को बेचने के लिए प्रोग्रेस काफी तेजी से हुई है। इन कंपनियों को जल्द बेचने के लिए डील हो सकती है। इसके अलावा एयर इंडिया को बेचने के लिए भी सरकार पूरा जोर लगा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications