नई दिल्ली, दिसंबर 12। यदि आप दिल्ली में सरकारी नौकरी चाहते हैं तो एक अच्छा मौका है। दरअसल दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने जूनियर असिस्टेंट और कुछ अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं और आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार डीएसईयू की आधिकारिक साइट dseu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 तक है। इसमें सैलेरी काफी अच्छी है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
किन-किन पदों के लिए है भर्ती
बता दें कि जूनियर एसिसटेंट / ऑफिस एसिसटेंट के 42 पद और सीनियर असिस्टेंट के लिए 3 पदों पर भर्तियां निकली हैं। वहीं प्रोग्राम ऑफिसर/एएसओ के 4 पद और
कार्यालय अधीक्षक के 2 पदों पर भर्तियां निकली हैं। वे उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना (https://dseu.ac.in/wp-content/uploads/2021/12/Advt-01-11-2021.pdf) के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु लिमिट चेक कर सकते हैं।
कैसे होगा सिलेक्शन
अब आपको बता दें कि कैसे इन पदों के लिए सिलेक्शन कैसे होगा। सिलेक्शन परीक्षा और जहां लागू हो, स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के सवाल दो भाषाओं में होंगे, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रु और अन्य के लिए 250 रु है। फीस ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा की जाएगी।
ये है आवेदन का तरीका
ऑनलाइन भरा हुआ आवेदन फॉर्म उचित तरीके इस पते पर पहुंचना चाहिए : ओएसडी (भर्ती), कमरा नंबर 312, तीसरी मंजिल, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर - 9, द्वारका, नई दिल्ली - 110077।
आवेदकों के लिए सलाह
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे फ्यूचर रेफ्रेंस के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग शामिल नहीं होगी। परीक्षा में पास होने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। लिखित परीक्षा में दो भाग होंगे। परीक्षा का भाग 1 एमसीक्यू प्रकार का होगा और इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटीज और अन्य के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा का भाग 2 वर्णनात्मक प्रकार का होगा। इसमें निबंध, पत्र लेखन जैसे विषय शामिल होंगे।
कितनी होगी सैलेरी
जूनियर असिस्टेंट और ऑफिस असिस्टेंट पदोंके लिए अधिकतम आयु लिमिट 35 वर्ष है। वहीं अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। मगर आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु लिमिट में छूट मिलेगी। बात करें सैलेरी की तो जूनियर असिस्टेंट या ऑफिस असिस्टेंट को 19900 रु से 63200 रु तक (पे लेवल-2), सीनियर असिस्टेंट को 19900 रु से 63200 रु तक (पे लेवल-2), प्रोग्राम ऑफिसर को 44900 रु से 142400 रु (पे लेवल-7) तक और ऑफिस सुपरिटेंडेंट को 47600 रु से 151100 रु तक (पे लेवल - 08) सैले मिलेगी। बता दें कि इस समय दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी असिसटेंट मैनेजर (सुरक्षा) पोस्ट कोड 01 / एएम / एस के लिए भर्ती निकाली हैं है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17/12/2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक और अधिकतम 55 साल आयु होनी चाहिए। केवल एक रिक्ति की पेशकश की गयी है। अनुबंध वेतनमान (आईडीए) 50,000-1,60,000 रुपये है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जनवरी 2022 के पहले सप्ताह (अस्थायी रूप से) में डीएमआरसी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और साक्षात्कार जनवरी, 2022 के तीसरे सप्ताह में मेट्रो भवन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली में या ऑनलाइन मोड के माध्यम से (अस्थायी रूप से) आयोजित किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications