Indian Bank Recruitment 2024 Apply Online: कई लोग सरकारी बैंक में नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं लेकिन उन्हें उसके आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं होती है। अगर आप भी सरकारी बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो आप इंडियन बैंक में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये बैंक लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें आप किस तरह से अप्लाई कर सकते हैं और इसमें आपको सेलेक्शन के बाद कितनी सैलरी मिलेगी।

इस पद के लिए होनी चाहिए ये योग्यता ( Indian Bank Job 2024 Local Bank Officer Eligibility)
इंडियन बैंक वर्तमान में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 पद उपलब्ध हैं। आवेदकों को फॉर्म भरने और रिक्तियों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए indianbank.in पर जाना होगा। इसके लिए अगर आप अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी उम्र 20 से 30 साल की होनी चाहिए। साथ ही ग्रजुएशन कंप्लीट होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, जिस राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।
ऐसे होगा आपका सेलेक्शन ( Indian Bank Job 2024 Local Bank Officer Selection Process)
इन पदों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों शामिल हो सकते हैं। सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर शेयर की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस जनरल उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के लिए 175 रुपये है।
इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी (Indian Bank Job 2024 Local Bank Officer Salary)
सफल उम्मीदवारों को 48,000 रुपये से 85,000 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी। सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी आपको बैंकी की वेबसाइट पर भी मिल जाएगी।
ऐसे करें Indian Bank में नौकरी के लिए अप्लाई
- इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर करियर सेक्शन में 'लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2024' लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवेदन प्रोसेस मे नेक्स स्टेप पर जाना होगा। इसके बाद निर्धारित फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करना होगा।
- अतं में सारी जानकारी फिर से चेक कर लें और इस फॉर्म को सबमिट करें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर रख लें।
- इस तरह से आप आसानी से लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर इंडियन बैंक में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications