नई दिल्ली, जुलाई 17। देश में आज भी बहुत से परिवार हैं, जो खाना बनाने के लिए ईंधन की दिक्कत महसूस करते हैं। इनके पास एक तो गैस का कनेक्शन नहीं है, और है भी तो सिलेंडर महंगा होने के चलते नहीं भरवा पाते हैं। वहीं अगर बिजली से चलते वाले उपकरणों से खाना बनाने की सोचते हैं, तो यह भी काफी महंगा पड़ता है। आमलोगों की इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) एक नई तकनीक लेकर सामने आया है। कंपनी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाला शानदार सोलर चूल्हा तैयार किया है। इस चूल्हे की खासियत यह है कि यह रात में भी खाना बनाने में मदद करता है। इसके अलावा अगर इसकी खरीद पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
दिन में तीन बार आराम से तैयार हो सकता है खाना
इस सोलर चूल्हे से दिन में तीन बार आराम से खाना तैयार किया जा सकता है। इस चूल्हे के बारे में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अुनसार इस चूल्हे को किचन में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर सोलर चूल्हा किचन में इस्तेमाल नहीं हो पाता है, लेकिन इसके साथ यह दिक्कत नहीं है। वहीं इस चूल्हे में रख-रखाव की लागत भी नहीं के बराबर है। हरदीप सिंह के आवास इस सोलर चूल्हे के बारे में जानकारी दी गई है, जहां पर इस चूल्हे से खाने पीने के चीजें बना कर लोगों को परोसी गईं।
जानिए इस सोलर चूल्हे का नाम
इंडियन ऑयल के निदेशक (रिसर्च) एसएसवी रामकुमार ने बताया है कि इस सोलर चूल्हे का नाम सूर्य नूतन रखा है। उनके अनुसार यह सोलर चूल्हा बाकी सोलर कुकर से एकदम अलग है। सूर्य नूतन को फरीदाबाद में, आईओसी के अनुसंधान एवं विकास विभाग की मदद से तैयार किया गया है। इस सोलर चूल्हे को छत पर लगी पीवी पैनल की मदद से ऑपरेट किया जाता है। रात में खाना पकाने के लिए, सौर प्लेट पहले से ही सौर ऊर्जा को थर्मल बैटरी में संग्रहीत करती है, जिससे रात में भी खाना तैयार किया जा सकता है।
अब जानिए इस सोलर चूल्हे का दाम
सूर्या नूतन को फिलहाल शुरुआती मॉडल के रूप पर पेश किया गया है। इसका बिजनेस मॉडल अभी बाजार में जारी नहीं हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुरुआत में इस सोलर चूल्हे का देशभर में करीब 60 जगहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां से मिली रिपोर्ट के बाद इस बाजार में जारी कर दिया जाएगा। यह सोलर चूल्हा 10 साल तक आराम से चलाया जा सकता है। सरकार इस सोलर चूल्हे को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सब्सिडी भी देने जा रही है। कंपनी के अनुसार सूर्य नूतन की कीमत 18,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हो सकती है। एक बार इसको लेने के बाद फिर इसमें कोई भी लागत नहीं है। यानी सालों तक यह सोलर चूल्हा फ्री में खाना बनाता रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications