कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। अब सरकार ने कोविड-19 को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु नाम का एक ऐप लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। अब सरकार ने कोविड-19 को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु नाम का एक ऐप लॉन्च किया है। सरकार का मकसद इस ऐप के जरिए यूजर्स की मदद करना है ताकि वे यह जान सकें कि क्या वे कोरोना से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं या नहीं। बता दें कि यह एक कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप है। इस एप से संक्रमण को रोकने में सरकार और जनता की मदद करेगा।

ऐसे काम करेगा ऐप
यह स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए यूजर को बताता है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे या नहीं। इसके लिए यह ऐप कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों के डेटाबेस को चेक करता है। पिछले कुछ दिनों से इस ऐप के बीटा वर्जन की टेस्टिंग की जा रही थी और रिलीज हुए स्टेबल वर्जन में बीटा वर्जन वाले लगभग सभी फंक्शन दिए गए हैं। यह ऐप डिवाइस से यूजर के डेटा को एनक्रिप्टेड फॉर्म में लेता है। एनक्रिप्शन कोड जानने के बाद यह यूजर के डेटा को सर्वर पर भेजता है। इसके बाद यूजर को पता चल जाता है कि वे किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आए थे या नहीं। इसके लिए ऐप स्मार्टफोन का ब्लूटूथ इस्तेमाल करता है और संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट के दायरे में आने पर यूजर को नोटिफाइ करता है।
आरोग्य सेतु मोबाइल एप की खासियत
- इतना ही नहीं अगर आपका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है या आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो यह आपके डेटा को सरकार के साथ शेयर करता है। ऐप में यूजर्स की प्रिवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है और इसीलिए डेटा को किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ शेयर नहीं किया जाता है।
- आरोग्य सेतु ऐप में कई और फीचर भी दिए गए हैं। इसमें दिए गए चैटबॉच की मदद से आप कोरोना वायरस के लक्षण को पहचान सकते हैं।
- यह ऐप हेल्थ मिनिस्ट्री के अपडेट्स और भारत के हर राज्योंके कोरोना वायरस हेल्प लाइन नंबर की लिस्ट भी देता है।
- यह ऐप ऐंड्रॉयड और iOS के लिए रोलआउट किया गया है। इसे आप ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सरकार इससे पहले भी 'कोरोना कवच' नाम के मोबाइल एप को पेश कर चुकी है।
- कोरोना ट्रैकर ऐप आरोग्य सेतु फिलहाल 11 भाषाओं में काम करेगा जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल हैं।
- इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप यूजर को खुद को महामारी से बचाने के टिप्स भी देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications