अब खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढना आसान हो जाएगा। जी हां सोमवार को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करने वाले वेबपोर्टल की शुरुआत दिल्ली में कर दी।
नई दिल्ली: अब खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढना आसान हो जाएगा। जी हां सोमवार को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करने वाले वेबपोर्टल की शुरुआत दिल्ली में कर दी। इस वेबपोर्टल की पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर मुंबई में शुरुआत की गई थी। और वहां सफलता मिलने के बाद अब इसे दिल्ली में शुरू किया गया है। एक बयान में कहा गया है कि ग्राहक चोरी मोबाइल को ट्रैक करने में मदद करने संबंधी सूचना पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं।
घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ये नई सेवा
फोन गुम या चोरी होने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत देश के सभी फीचर और स्मार्टफोन्स का 15 डिजिट का इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर एक रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। यदि कोई फोन चोरी या खो जाता है तो ग्राहक पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद दूरसंचार विभार में हेल्पलाइन नंबर 14422 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके बाद दूरसंचार विभाग उस फोन को आईएमईआई नंबर के आधार पर ब्लॉक कर देगा। इसके बाद पुलिस वेबपोर्टल की मदद से फोन को ट्रैक कर पाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीईआईआर प्रोजेक्ट को पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
इन वजहों से की गयी शुरूआत
- इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद फोन चोरी की घटनाओं में कमी लाना और चोरी गए फोन को सभी मोबाइल नेटवर्क पर ब्लॉक करना है।
- इस प्रोजेक्ट के तहत खोए या चोरी गए मोबाइल फोन को आईएमईआई के जरिए ट्रैक करके दोबारा से पता लगाया जा सकता है।
- चोरी मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाना और चोरी मोबाइल को नकली आईएमईआई के जरिए चलाने पर रोक लगाना।
ऐसे लगाएं चोरी हुए मोबाइल फोन का पता
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के चोरी या खोने की शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं।
- नंबर ब्लॉक होने के बाद एफआईआर की कॉपी और आईडी प्रूफ के साथ नए सिम कार्ड के लिए अप्लाई करें।
- अब फोन के आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कराने के लिए https://www.ceir.gov.in पर जाएं।
- इस पोर्टल पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
- इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी।
- इस रिक्वेस्ट आईडी का इस्तेमाल आप अपने मोबाइल फोन को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
- मोबाइल फोन मिलने पर आप ब्लॉक किए गए आईएमईआई को अनब्लॉक कर फिर से अपने मोबाइल फोन को इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications