नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग्स योजनाओं की ब्याज दरों में भारी कटौती की घोषण की है। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2020 के दौरान अब पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने वालों को कम ब्याज मिलेगा। ब्याज दर में यह कटौती 0.70 फीसदी से लेकर 1.4 फीसदी तक की करी गई है। जहां पीपीएफ में मिलने वाली ब्याज दर में 0.8 फीसदी की कटौती की गई है, वहीं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (पोस्ट ऑफिस एफडी) पर मिलने वाले ब्याज दर में 1.4 फीसदी तक की कटौती कर दी गई है। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दर में भी 0.8 फीसदी की कटौती की गई है।
पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीमों की ब्याज दर घटी
सरकार की नई दरों की घोषणा के बाद, पीपीएफ पर अब 7.1 फीसदी की ब्याज मिलेगी, जबकि पहले यह 7.9 फीसदी ब्याज मिल रहा था। वहीं, नैशनल सेविंग्स स्कीम्स यानी एनएससी में अब 6.8 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि पहले इस पर 7.9 ब्याज मिल रहा था। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) में अब 7.6 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जो पहले 8.4 फीसदी था।
जानिए पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में आज से यानी 1 अप्रैल, 2020 से परिवर्तन लागू हो गया है। अब हर स्कीम की ब्याज दरें इस प्रकार हो गई हैं।
पोस्ट आफिस सेविंग अकाउंट
-पोस्ट आफिस सेविंग अकाउंट पर अब भी 4.0 फीसदी ब्याज मिलेगा।
पोस्ट आफिस एफडी
-पोस्ट आफिस 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-पोस्ट आफिस 2 साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-पोस्ट आफिस की 3 साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-पोस्ट आफिस की 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 6.7 फीसदी ब्याज मिलेगा।
पोस्ट आफिस आरडी
-पोस्ट आफिस की 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी पर अब 5.8 फीसदी ब्याज मिलेगा।
पोस्ट आफिस की अन्य जमा योजनाएं
-पोस्ट आफिस 5 साल सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम पर अब 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-पोस्ट आफिस 5 साल का नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर अब 6.8 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-पोस्ट आफिस पब्लिक प्रविडेंट फंड यानी पीपीएफ पर अब 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-पोस्ट आफिस किसान विकास पत्र यानी केवीपी पर 6.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। अब इस स्कीम में पैसा 124 महीने में डबल होगा।
-पोस्ट आफिस सुकन्या समृद्धि योजना में अब 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा।
स्रोत : फाइनैंस मिनिस्ट्री सर्कुलर, 31 मार्च, 2020
नोट : 5 साल के टाइम डिपॉजिट यानी एफडी पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट का फायदा मिलता है।
स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में कैसे तय होती हैं ब्याज दरें
स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स यानी लघु बचत योजनाओं में ब्याज दर हर तिमाही में सरकार द्वारा तय की जाती है। स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स का इंट्रेस्ट रेट तय करने का फॉर्मूला श्यामला कमेटी ने दिया था। कमेटी ने यह सुझाव दिया था कि विभिन्न स्कीम्स पर इंट्रेस्ट रेट्स समान परिपक्वता अवधि वाले सरकार के बॉन्ड्स के यील्ड से 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी अधिक होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications