नई दिल्ली, जुलाई 15। बीते कुछ समय में कुछ ऐसी योजनाएं आई हैं, जिनसे पशुपालक पशुओं के गोबर से भी कमाई कर रहे हैं। अभी तक ऐसी योजनाओं का दायरा बहुत सीमित था। मगर अब इनका विस्तार किया जा रहा है। अब दिल्ली सहित बैंगलोर, वाराणसी, नासिक, चौद्वार और अहमदाबाद सहित कई शहरों में गोबर से कमाई की जा सकेगी। विशेष योजनाओं के तहत सरकार ही लोगों से गोबर खरीदती है और बदले में पैसा देती है। इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलता है। जानिए किस स्कीम के तहत खरीदा जाएगा गोबर।
गोबर से बनेगा पेंट
आपको बता दें कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाया जा रहा है। इसके लिए कई प्लांट लगाए जा चुके हैं। इसी साल जनवरी में राजस्थान के जयपुर में केवीआईसी ने इस पेंट को पेश किया था। अब इस प्राकृतिक पेंट के लिए और भी शहरों में प्लांट लगाए जाएंगे, जिसके लिए गोबर की जरूरत होगी। यही वजह है कि अब बड़े शहरों में भी गोबर से कमाई की जा सकेगी।
शहरी लोगों से खरीदा जाएगा गोबर
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार केवीआईसी ने उन छह राज्यों को चुना है, जहां पर पेंट तैयार करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इससे होगा यह कि शहरी लोगों से बड़ी मात्रा में गोबर खरीदा जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी बनेंगे और शहरों में रहने वाले पशुपालकों की इनकम भी बढ़ेगी। सरकार की योजना प्रमुख शहरों में 1-1 यूनिट लगाने की है, जिनमें गोबर से प्राकृतिक पेंट तैयार होगा।
पांच गुना मिलेगा दाम
केवीआईसी गोबर के बदले पशुपालकों को 5 गुना दाम देगी। आम तौर पर गोबर 1-1.5 रु प्रति किलो पर बिकता है। मगर सरकार गोबर के लिए 5 रु प्रति किलो का भुगतान करेगी। लोग इनके उपले आदि बना कर बेचते हैं, जिसमें मेहनत लगती है। मगर सरकार सीधे गोबर खरीदेगी, जिससे पशुपालकों की मेहनत बचेगी और कीमत भी अच्छी मिलेगी।
पेंट की मांग काफी बेहतर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवीआईसी के एक अधिकारी के अनुसार गाय के गोबर से जो पेंट तैयार हो रहा है, उसकी बिक्री और मांग काफी अधिक है। इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। पहले 12 दिन में 3.5 हजार लीटर पेंट बिक गया था। वो भी केवल दिल्ली और जयपुर में मौजूद 1-1 स्टोर यानी कुल 2 स्टोरों से। अब इस पेंट की ऑनलाइन सेल भी शुरू हो गयी है। इस तरह देश भर में कहीं भी ये पेंट खरीदा जा सकता है।
बिजनेस के लिए ट्रेनिंग
गोबर से पेंट बनाने के लिए सरकार की तरफ से पांच से सात दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। ये रोजगार का अच्छा मौका है। सरकार का ध्यान भी ज्यादा ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर है। इससे अधिकतम लोग ट्रेनिंग लेकर गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री खोल सकेंगे। यदि हर गांव में फैक्ट्री खुले तो रोजगार के भरपूर अवसर बनेंगे। इस पेंट को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित किया गया है। अच्छी बात ये है कि पेंट में गंध भी नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications