नई दिल्ली, अगस्त 3। बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि चीन और दूसरे देशों के विकसित 348 मोबाइल एप की पहचान की गई है जो ग्राहकों के जानकारी को इकट्ठा कर रहे थे और गलत तरीके से देश के बाहर स्थित सर्वर में भेज रहे थे। लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रोडमल नागर के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
348 एप्लीकेशन को बैन किया गया
देश के बाहर सूचना भेजने वाली किसी एप का सरकार ने पहचान की है यदि कि है तो क्या सरकार ने उन एप्लीकेशन को बन किया है सदस्य की तरफ से यह सवाल पूछा गया था उत्तर में मंत्री ने कहा केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा ऐसे 348 एप्लीकेशन की पहचान की गई है। और मंत्रालय के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी ऐप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है।
डेटा प्रसारण भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन
मंत्री ने कहा डेटा प्रसारण भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि इन ऐप को चीन समेत विभिन्न देशों द्वारा विकसित किया गया है।
फरवरी में भी 54 ऐप्स की किया गया था बैन
इससे पहले भारत सरकार ने फरवरी 2022 में 54 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया था। ये 54 चाइनीज ऐप्स ग्राहकों की सारी जानकारी चीन में उनके सर्वर्स में स्टोर कर रहे थे। सरकार ने इन ऐप्स को राष्ट्रीय खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इन ऐप्स में कुछ फेमस ऐप्स भी थी जैसे - सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा - सेल्फी कैमरा, इक्वलाइज़र और बैस बूस्टर, कैमकार्ड फॉर सेल्सफोर्स एंट, आइसोलैंड, एशेज ऑफ टाइम लाइट, वाइवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक और ड्यूल स्पेस आदि।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications